फाइल फोटो
- जम्मू-कश्मीर के डीजीपी का बयान
- 'ऑपरेशन ऑल आउट' जारी रहेगा
- जम्मू-कश्मीर के डीजीपी हैं एसपी वैद्य
नई दिल्ली:
जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसपी वैद्य ने कहा है कि राज्य में पूरी तरह से शांति स्थापित होने तक आतंकवादियों को समाप्त करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा छेड़ा गया आक्रामक अभियान 'आपरेशन आल आउट' जारी रहेगा. संवाददाताओं से यहां बात करते हुए डीजीपी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में स्थिति पिछले साल की तुलना में 'काफी बेहतर' है. क्या 'आपरेशन आल आउट' जारी रहेगा, इस सवाल पर वैद्य ने कहा कि हां, कश्मीर में पूरी तरह से शांति आने तक आपरेशन जारी रहेगा. यह पूछे जाने पर कि क्या आतंकवादियों ने 'आपरेशन आल आउट' के बाद अपनी रणनीति में बदलाव किया है, उन्होंने कहा कि अगर आतंकवादी अपनी रणनीति बदलते हैं तो सुरक्षाबल भी अपनी रणनीति बदलेंगे.
पढ़ें : यासीन मलिक गिरफ्तार, 3 कश्मीरी अलगाववादियों की हिरासत अदालत ने बढ़ाई
उन्होंने कहा, 'ऐसी स्थिति, हर कोई अपनी रणनीति बदलता है. हम भी बदलेंगे, चिंता मत कीजिए.' यह पूछे जाने पर कि क्या एनआईए के छापों के बीच घाटी में कानून व्यवस्था की समस्याओं की खबरें या चिंताएं हैं, डीजीपी ने कहा कि लोगों ने तो जांच एजेंसी के कदम की 'बहुत सराहना' की है.
वीडियो : जारी है आतंक के खिलाफ ऑपरेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jammu Kashmir