विज्ञापन

माता वैष्णो देवी में भारी भीड़ के चलते रोकी गई यात्रा, जानें कब फिर से शुरू होगा पर्ची काउंटर

श्राइन बोर्ड प्रशासन ने साफ किया है कि नए यात्रियों को फिलहाल यात्रा पर्ची (यात्रा कार्ड) जारी नहीं की जा रही है. दर्शन में देरी, असुविधा और सुरक्षा जोखिम बढ़ने की आशंका के चलते प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है.

माता वैष्णो देवी में भारी भीड़ के चलते रोकी गई यात्रा, जानें कब फिर से शुरू होगा पर्ची काउंटर
माता वैष्णो देवी में भारी भीड़ के चलते रोकी गई यात्रा
  • शाम 5 बजे तक 40,800 श्रद्धालु रवाना
  • साफ मौसम ने माता के भक्तों का बढ़ाया उत्साह

Mata Vaishno Devi Darshan: चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन (21 मार्च) माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जबरदस्त श्रद्धालु उमड़े हैं. मौसम के साफ होने के साथ ही यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ और शाम 5 बजे तक कुल 40,800 से अधिक श्रद्धालु भवन की यात्रा के लिए रवाना हो चुके थे. श्रद्धालुओं की इतनी ज्यादा भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कटरा आधार शिविर से आगे की यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है.

भवन परिसर में बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु 

पहले दो नवरात्रों में कटरा क्षेत्र में बारिश और खराब मौसम के कारण यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही थी. हालांकि, शनिवार को मौसम खुले रहने के साथ ही भक्तों का उत्साह चरम पर पहुंच गया. "जय माता दी" के जयकारों से गूंजते पहाड़ों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं, जिससे भवन परिसर में अत्यधिक भीड़ जमा हो गई.  इससे दर्शन में देरी, असुविधा और सुरक्षा जोखिम बढ़ने की आशंका के चलते प्रशासन ने सख्त कदम उठाया.

कब शुरू होगा पर्ची काउंटर

श्राइन बोर्ड प्रशासन ने साफ किया है कि नए यात्रियों को फिलहाल यात्रा पर्ची (यात्रा कार्ड) जारी नहीं की जा रही है. यात्रा पर्ची काउंटर रविवार सुबह 4 बजे दोबारा खोले जाएंगे. तब तक सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे काउंटर क्षेत्र खाली करें और अपने होटलों या ठहरने की जगहों पर वापस लौट जाएं. बोर्ड ने कहा कि नवरात्रि के दौरान कटरा में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों से कई गुना अधिक होती है, इसलिए समय-समय पर भीड़ नियंत्रण के लिए ऐसी व्यवस्था करनी पड़ती है. यह फैसला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है.

प्रशासन ने हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था, RFID आधारित यात्रा कार्ड और मल्टी-लेयर सिक्योरिटी ग्रिड के साथ भीड़ प्रबंधन की तैयारियां पहले से की हुई हैं. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया कि दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. उन्हें यात्रा में प्राथमिकता दी जाएगी और पिछले वर्षों की तरह उन्हें मुफ्त बैटरी कार सेवा और टट्टू सेवा प्रदान की जाएगी.

यह भी पढे़ं-

चैत्र नवरात्र में वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा कड़ी, तीर्थ यात्री और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए होगी विशेष व्यवस्था

Navratri Trip Plan: नवरात्रि में वैष्णो देवी की यात्रा कैसे प्लान करें? टिकट, पास और पूरी तैयारी की आसान गाइड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mata Vaishno Devi, Mata Vaishno Devi Katra, Mata Vaishno Devi Mandir, Mata Vaishno Devi Yatra, Mata Vaishno Devi Mausam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com