मशहूर भारतीय निशानेबाज और पूर्व एशियन गोल्ड मेडल विजेता जसपाल राणा (Jaspal Rana) की 49 साल की उम्र में निधन हो गया है. गौरतलब है कि राणा जर्मनी के म्युनिख में हुए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से भारतीय दल के साथ लौटते हुए उड़ान में बीमार हो गए थे. राणा दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे अस्पताल गए, जहां उन्हें स्टंट लगाया गया था.
खबरों के मुताबिक राणा जर्मनी से लौटने के बाद गंभीर रूप से बीमार हो गए थे. उन्हें भारत लौटने पर तुरंत मेडिकल के लिए ले जाया गया. अस्पताल में उनका तुरंत मेडिकल टेस्ट किया गया. रिपोर्ट में पता चला कि उनको तुरंत स्टंट प्रक्रिया से गुजरना होगा. हालांकि, तत्काल मेडिकल मदद के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका.
राणा भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के हाई परफार्मेंस कोच हैं. म्युनिख में हुए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं. भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के एक सूत्र ने बताया कि जसपाल को विमान में अच्छा महसूस नहीं हो रहा था और दिल्ली पहुंचने के बाद वह सीधे अस्पताल गए जहां टेस्ट के बाद उन्हें एक स्टेंट डाला गया.
एक खिलाड़ी के तौर पर शानदार करियर के बाद जूनियर टीम के कोच और हाई परफार्मेंस ट्रेनर के रूप में भी राणा का करियर उपलब्धियों से भरा रहा. उनके मार्गदर्शन में मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीते. वह फरवरी 2025 से 25 मीटर पिस्टल में भारत के हाई परफार्मेंस कोच हैं.
जसपाल राणा को खेल में उनके अपार योगदान और निशानेबाजों की अगली पीढ़ी को तैयार करने में योगदान देने के लिए सरकार ने उन्हें साल 2020 में प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया था.
यह भी पढ़ें- नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, 49 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं