विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2019

कश्‍मीर के कुलगाम में हिमस्खलन में सात पुलिसकर्मियों की मौत, अनंतनाग में भारी हिमपात से दो मरे

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम जिले की घटना में दो पुलिसकर्मियों को बचा लिया गया था जबकि अन्य लापता थे.

श्रीनगर:

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में जवाहर सुरंग के नजदीक बीती शाम हिमस्खलन के कारण प्रभावित पुलिस चौकी में फंसे सात पुलिसकर्मियों के शव शुक्रवार को निकाल लिया गया. इसके अलावा अनंतनाग में भारी हिमपात ने दो लोगों की जान ले ली. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम जिले की घटना में दो पुलिसकर्मियों को बचा लिया गया था जबकि अन्य लापता थे. उन्होंने बताया कि बचाये गये पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी स्थिति स्थिर बतायी गयी है. दूसरी घटना में बृहस्पतिवार शाम अनंतनाग जिले में हिमस्खलन में मकान के ढहने से मलबे में दबने के कारण एक युगल की मौत हो गयी लेकिन बचाव दल ने उनके दो बच्चों को जीवित बचा लिया. अधिकारी ने बताया कि जिले के कोकेरनाग क्षेत्र में सोनबरारी-मागम में यह घटना हुर्इ. इस हिमस्खलन में बशीर अहमद कुरैशी और उसकी पत्नी की मौत हो गयी.

पुलिस चौकी की घटना के बारे में अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार की शाम काजीगुंड की तरफ पर जवाहर सुरंग के उत्तरी छोर पर हिमस्खलन हुआ था. सुरंग के निकट चौकी पर तैनात 10 पुलिसकर्मी हिमस्खलन से पहले वहां से सुरक्षित निकल गये थे, जबकि 10 पुलिसकर्मी फंस गये थे. उन्होंने बताया कि तेज हवा चलने और बर्फ जमा होने के चलते बचाव दल को शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचने में मुश्किल हुई.

कश्मीर में पिछले दो दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है. घाटी के पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों में हिमस्खलन और कई स्थानों पर हिमपात हुआ है. अधिकारियों ने जम्मू कश्मीर के 22 जिलों में से 16 के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है. दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक हिमपात हुआ हैं. जिले के कुछ हिस्सों में पांच फुट तक बर्फबारी हुई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kashmir Avalanche, 7 Dead
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com