विज्ञापन

जोजिला दर्रे में हिमस्खलन से महिला-बच्चे समेत 3 की गई जान, बर्फ और मलबे में फंसी गाड़ियां, रेस्क्यू जारी

हिमस्खलन की चपेट में लगभग तीन से चार वाहन आए. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के कारण सड़क बंद हो गई है, जिससे इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है. (लद्दाख से शाह बासित की रिपोर्ट)

जोजिला दर्रे में हिमस्खलन से महिला-बच्चे समेत 3 की गई जान, बर्फ और मलबे में फंसी गाड़ियां, रेस्क्यू जारी
जोजिला दर्रे में हिमस्खलन
Zojila:

लद्दाख स्थित जोजिला दर्रे में हिमस्खलन की घटना हुआ है, जिसमें कई गाड़ियां फंस गई है. बर्फ और मलबे में गाड़ियों के फंसने से यहां तीन लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि  गंवाने वालों में एक बच्चा, एक महिला और लद्दाख का एक निवासी शामिल हैं. दूसरी ओर प्रशासन द्वारा बचाव अभियान जारी है. हालांकि यह भी खबर सामने आ रही है कि कुछ लोग घटना में घायल भी हुए हैं. बचाव दल घटनास्थल पर पहुँच गए हैं और बचाव कार्य जारी है

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार (27 मार्च) को ज़ोजिला मार्ग पर दयाल पास ज़बरदस्त हिमस्खलन हुआ, जिससे कई यात्री वाहन बर्फ़ और मलबे के नीचे दब गए.

Latest and Breaking News on NDTV

घटना के बाद सड़क बंद

रिपोर्टों के अनुसार, हिमस्खलन की चपेट में लगभग तीन से चार वाहन आए. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के कारण सड़क बंद हो गई है, जिससे इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है. जमी हुई बर्फ़ और मलबा हटाने तथा वाहनों की आवाजाही बहाल करने के लिए बचाव और सफ़ाई अभियान शुरू कर दिया गया है.

फंसे लोगों का पता लगाया जा रहा

गांदरबल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) खलील पोसवाल, SDPO कंगन और बचाव टीमों के साथ, घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे ताकि स्थिति का जायज़ा लिया जा सके और बचाव कार्यों की निगरानी की जा सके.

अधिकारियों ने बताया कि बर्फ हटाने का काम फिलहाल जारी है, जिसमें सीमा सड़क संगठन (BRO), पुलिस और अन्य बचाव इकाइयों की टीमें सक्रिय रूप से लगी हुई हैं. अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं, जबकि मलबे को हटाने और उसमें फंसे किसी भी व्यक्ति का पता लगाने के प्रयास जारी हैं.

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने नेपाल के नए पीएम बालेन शाह को दी बधाई, कैबिनेट में शामिल हुए ये नाम

लेखक के बारे में
img
संदीप कुमार
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zojila Avalanche, Jammu And Kashmir, Ladakh, Ladakh Accident, Zojila Avalanche Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com