विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2018

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, अमित शाह बोले- बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता का अपहरण कर लिया और उनकी हत्या कर दी.

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, अमित शाह बोले- बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा
शबीर अहमद भट्ट की हत्या (फाइल फोटो)
श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता का अपहरण कर लिया और उनकी हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा, "शबीर अहमद भट्ट का कल अपहरण कल (मंगलवार) किया गया था. गोलियों से छलनी उनका शव आज सुबह पाया गया." सूत्रों के मुताबिक, भट्ट को सुरक्षा के लिए सशस्त्र गार्ड भी प्रदान किए गए थे. 

अमित शाह ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया. उन्होंने ट्वीट किया- पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) में आतंकवादियों द्वारा बीजेपी कार्यकर्ता, शबीर अहमद भट्ट की हत्या के बारे में दुखद जानकारी मिली. यह कायरता भरा कार्य है, जो काफी निंदनीय है. चरमपंथी कश्मीर के युवाओं को अपने लिए बेहतर भविष्य चुनने से नहीं रोक सकते हैं. हिंसा का यह चक्र लंबे समय तक नहीं टिकेगा. आगे अमित शाह ने लिखा- हमारी भारतीय जनता पार्टी का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. इस दुख की घड़ी में पूरी बीजेपी शबीर के परिवार के साथ है. मेरी गहरी संवेदना है. भगवान उसके परिवार को इस दुखद हानि को सहन करने की ताकत दें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, BJP Worker Shabir Ahmad Bhat Shot Dead, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com