विज्ञापन

DMK का परिसीमन बिल को फुल सपोर्ट, अमित शाह से मिलकर कनिमोझी बोलीं- 'हमें वह मिल गया जो हम चाहते थे'

परिसीमन बिल पर डीएमके ने सरकार के समर्थन का ऐलान कर दिया गया है. शनिवार शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा कि हमे जो चाहिए था, वो मिल गया. अब हमें कोई आपत्ति नहीं है.

DMK का परिसीमन बिल को फुल सपोर्ट, अमित शाह से मिलकर कनिमोझी बोलीं- 'हमें वह मिल गया जो हम चाहते थे'
पीएम मोदी के साथ डीएमके सांसद कनिमोझी.
NDTV
  • केंद्र सरकार अगले सप्ताह संसद के विशेष सत्र में परिसीमन बिल पेश करने जा रही है.
  • तमिलनाडु की प्रमुख पार्टी डीएमके ने अब केंद्र सरकार के साथ मिलकर परिसीमन बिल का समर्थन करने का निर्णय लिया है.
  • डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा कि बिल में उनकी सभी मांगें शामिल हैं, इसलिए वे इसे समर्थन दे रहे हैं.
नई दिल्ली:

अगले सप्ताह संसद के विशेष सत्र में केंद्र सरकार परिसीमन बिल पेश करने की तैयारी में है. इस परिसीमन बिल के जरिए पूरे देश में लोकसभा और विधानसभा की सीटें बढ़ जाएगी. कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल इस बिल के खिलाफ हैं. पिछली बार सरकार को संसद में इस बिल पर हार झेलनी पड़ी थी. लेकिन इस बार सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है. एक-एक सांसद जुटाए जा रहे हैं. इसी कड़ी तमिलनाडु की मुख्य राजनीतिक पार्टी डीएमके को भी अपने पाले में कर लिया गया है. 

डीएमके के 22 सांसद अब परिसीमन पर केंद्र के साथ

डीएमके के 22 सांसद अब परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार का समर्थन करने जा रही है. शनिवार शाम डीएमके सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद डीएमके सांसद कनिमोझी ने परिसीमन बिल पर सरकार के समर्थन का ऐलान किया.  

कनिमोझी बोलीं- DMK की सभी मांगें इसमें शामिल

अमित शाह से मुलाकात के बाद DMK सांसद कनिमोझी ने कहा, "हमने परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का फैसला किया है, क्योंकि DMK की सभी मांगें इसमें शामिल कर ली गई हैं. यह संसद में पिछली बार हमारी कही गई बातों और 2024 में DMK द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुरूप है. जब यह विधेयक पहले पेश किया गया था, तब हमारी मांग थी कि परिसीमन, सांसदों की संख्या में बढ़ोतरी और सीटों का आवंटन 1971 की जनगणना के आधार पर हो. 

पहले क्यों किया था विरोध, यह भी बताया

कनिमोझी ने यह भी बताया कि पहले डीएमके ने इसका विरोध क्यों किया था. कनिमोझी ने कहा कि उस समय वे इसके लिए तैयार नहीं हुए और इसे 2011 की जनगणना के आधार पर रखा, जिसे हम स्वीकार नहीं कर सकते थे क्योंकि इससे तमिलनाडु के सांसदों की संख्या कम हो जाती. साथ ही, उस विधेयक में इस बात की भी कोई गारंटी नहीं थी कि 50% की बढ़ोतरी सभी राज्यों के बीच समान रूप से बांटी जाएगी. 

हमें अब कोई आपत्ति नहींः कनिमोझी

कनिमोझी ने आगे कहा कि आज विधेयक में यह प्रावधान शामिल है. DMK ने जिन-जिन बातों पर जोर दिया था, वे सभी अब इसमें शामिल हैं, जिसमें 25 साल तक यथास्थिति बनाए रखने (फ्रीज) की हमारी मांग भी शामिल है. चूंकि ये सभी बातें इसमें शामिल हैं, इसलिए हमें कोई आपत्ति नहीं है; हमें वह मिल गया है जो हम चाहते थे.

यह भी पढ़ें - Explainer: परिसीमन 2026 से क्या बदलेगा और उत्तर से दक्षिण राज्यों के चुनाव में क्या असर पड़ेगा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delimitation Bill, Delimitation Bill 2026, DMK On Delimitation Bill, Kanimozhi, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com