आतंकियों ने पुलवामा के कोर्ट कॉम्प्लेक्स में पुलिस गार्ड पोस्ट पर हमला किया.
- पुलवामा के कोर्ट कॉम्प्लेक्स में पुलिस गार्ड पोस्ट पर हमला
- इस हमले में 2 जवान शहीद हो गये हैं और 3 जवान घायल हैं
- आतंकवादी शहीद जवानों की राइफल लेकर फरार हो गये
नई दिल्ली:
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों ने हमला किया है. आज तड़के आतंकियों ने पुलवामा के कोर्ट कॉम्प्लेक्स में पुलिस गार्ड पोस्ट पर हमला किया. इस हमले में 2 जवान शहीद हो गये हैं. जबकि मुठभेड़ के दौरान 3 जवान घायल हो गये. घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि हमले के बाद आतंकवादी शहीद जवानों की राइफल लेकर फरार हो गये. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.दूसरी तरफ, अनंतनाग में सीआरपीएफ की पोस्ट पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया. इसमें CRPF के 10 जवान घायल हो गये हैं. पुलिस का कहना है कि जवानों को हल्की चोट आई है और उनका इलाज जारी है.
यह भी पढ़ें : बांदीपोरा में आतंकवादियों ने सेना के गश्ती दल को निशाना बनाया
आपको बता दें कि इससे पहले 10 जून को भी आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले के जंगलों में सेना के पैदल गश्ती दल पर गोलीबारी की थी. पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने बांदीपोरा जिले में रायनार के जंगल में 14 राष्ट्रीय राइफल के पैदल गश्ती दल पर गोलियां चलाई. पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहीं इससे पहले भी उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हज्जन थाने के पास स्थित सेना के एक शिविर पर आतंकवादियों ने हथगोले फेंका था. पुलिस ने कहा था कि आतंकवादियों ने मंगलवार रात करीब साढे आठ बजे सेना की 30 राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर पर अंडरबैरल ग्रेनेड लॉन्चर के जरिये हथगोले फेंके. आतंकवादियों ने दो तरफ से थाने से सटे शिविर पर हथगोले फेंके.
यह भी पढ़ें : आतंकियों के तीन हमलों में सीआरपीएफ के चार जवान, दो नागरिक घायल
VIDEO: 20 साल के लश्कर आतंकी ने खोली पाक की पोल
#SpotVisuals Terrorists opened fired on a police guard post, deployed at District court complex in #Pulwama earlier today. Two police personnel lost their lives while three sustained injuries in the exchange of fire #JammuAndKashmir pic.twitter.com/nmhQf6Wop7
— ANI (@ANI) June 12, 2018
यह भी पढ़ें : बांदीपोरा में आतंकवादियों ने सेना के गश्ती दल को निशाना बनाया
आपको बता दें कि इससे पहले 10 जून को भी आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले के जंगलों में सेना के पैदल गश्ती दल पर गोलीबारी की थी. पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने बांदीपोरा जिले में रायनार के जंगल में 14 राष्ट्रीय राइफल के पैदल गश्ती दल पर गोलियां चलाई. पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहीं इससे पहले भी उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हज्जन थाने के पास स्थित सेना के एक शिविर पर आतंकवादियों ने हथगोले फेंका था. पुलिस ने कहा था कि आतंकवादियों ने मंगलवार रात करीब साढे आठ बजे सेना की 30 राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर पर अंडरबैरल ग्रेनेड लॉन्चर के जरिये हथगोले फेंके. आतंकवादियों ने दो तरफ से थाने से सटे शिविर पर हथगोले फेंके.
यह भी पढ़ें : आतंकियों के तीन हमलों में सीआरपीएफ के चार जवान, दो नागरिक घायल
VIDEO: 20 साल के लश्कर आतंकी ने खोली पाक की पोल
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Terrorist Attack