विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2019

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ शुरू हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के पंडुशन में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर रात में इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया गया.

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ शुरू हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के पंडुशन में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर रात में इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी.  अधिकारी ने बताया कि बलों ने इसका माकूल जवाब दिया जिसके बाद मुठभेड़ आरंभ हो गई.

   

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Encounter In Jammu And Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com