विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों के एनकाउंटर में जैश का आतंकी ढेर, किश्तवाड़ में सेना का ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हो रही है. इस इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी छिपे हुए हैं.

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों के एनकाउंटर में जैश का आतंकी ढेर, किश्तवाड़ में सेना का ऑपरेशन जारी
  • जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया है
  • सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दिछार और चतरू इलाके में लगातार एनकाउंटर जारी हैं
  • पिछले 18 दिनों में चतरू इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच पांचवां एनकाउंटर हुआ है
किश्तवाड़:

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई लगातार जारी है. बुधवार को सुरक्षाबलों की ऐसी ही एक कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी मारा गया है. आतंकी सैफुल्लाह ग्रुप का हिस्सा था. यहां सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी भी जारी है.

सेना ने बताया कि किश्तवाड़ इलाके में आतंकवादियों की लगातार तलाश की जा रही है और उन्हें ढेर किया जा रहा है. इसे लेकर CIF डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीरआरपीएफ के जवानों ने 'त्राशी-I' ऑपरेशन चलाकर आतंकियों का घेराव किया. इस दौरान शाम करीब 5.45 बजे किश्तवाड़ के दिछार में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें एक आतंकी को मार गिराया गया.

चतरू में भी एनकाउंटर जारी

इसी बीच किश्तवाड़ में ऊंचे बर्फीले इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हो रही है. ये गोलीबारी चतरू इलाके में हो रही है. पिछले 18 दिनों में चतरू इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच ये 5वां एनकाउंटर है, क्योंकि सेना और पुलिस जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश कर रही है. 

अधिकारियों ने बताया कि ताजा एनकाउंटर तब शुरू हुआ जब सेना और पुलिस की एक टीम चिंगम जंगल में संजीनाला-डिछार में तलाशी ले रही थी. बताया जा रहा है कि गोलीबारी अभी भी जारी है.

18 जनवरी को हुई थी पहली गोलीबारी

पूरा चतरू इलाका बर्फ से ढका हुआ है. 18 जनवरी को यहां पहली बार सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ था. आतंकियों का पीछा करते हुए इस एनकाउंटर में एक पैराट्रूपर की मौत हो गई थी और 7 सैनिक घायल हो गए थे. हालांकि, आतंकवादी घनी हरियाली और मुश्किल इलाके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे, लेकिन 22 जनवरी को उन्हें फिर से रोक लिया गया.

अधिकारियों ने बताया कि इस बार भी सुरक्षाबलों को सफलता नहीं मिली, लेकिन बर्फबारी के बावजूद  उन्होंने आतंकवादियों की तलाश जारी रखी. इलाके में अब तक दो फीट से ज्यादा की बर्फबारी हो चुकी है. इसी इलाके में 26 और 31 जनवरी को भी एनकाउंटर हुआ था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Encounter, Terrorist Encounter In J&K, Security Forces And Terrorists Encounter, Jammu Kashmir News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com