विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फ‍िर भूकंप के झटके, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी हिली धरती

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में दो द‍िन में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस हुए. रव‍िवार (12 अप्रैल) को रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई थी.

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फ‍िर भूकंप के झटके, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी हिली धरती
जम्मू कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके महसूस हुए.

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले और उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए हैं. हालांकि, दोनों जगहों पर कोई नुकसान की खबर अभी तक सामने नहीं आई है. जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार सुबह 4.55 बजे डोडा जिले की भदेरवाह घाटी और उसके आसपास के इलाकों में रिक्टर स्केल पर 2.9 तीव्रता का भूकंप महसूस किए गए है. हालांकि, अभी तक किसी के जानमाल के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है.  

उत्तराखंड में सुबह 7 बजे भूकंप 

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मंगलवार की सुबह 7 बजकर 7 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए.  रिक्टर स्केल पर 3.4 की तीव्रता दर्ज की गई है. सूचना पर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है और भूकंप केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया. हालांकि, यहां भी कुछ नुकसान की खबर अभी तक नहीं आई है. 

दो दिन पहले भी डोडा में आया था भूकंप 

इसके पहले 12 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.6 मापी गई थी.  नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप सुबह 04:32 बजे आया था.  डोडा में भूकंप के झटके महसूस करना कोई नई बात नहीं है.  इससे पहले 1 मार्च 2026 को भी यहां 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था.  हालांकि उस समय भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन लोगों में दहशत फैल गई थी. 

महाराष्ट्र में 11 अप्रैल को भूकंप के झटके 

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र स्थित हिंगोली जिले के कुछ हिस्सों में शनिवार यानी 11 अप्रैल को भूकंप के झटके महसूस किए गए.  रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई. इसके साथ ही पड़ोसी जिलों नांदेड़ और परभणी के भी कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.  हिंगोली के जिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने बताया कि पांगरा शिंदे गांव के कुछ हिस्सों में भूकंप का असर देखने को मिला है, यहां कुछ घरों और सामुदायिक केंद्रों की दीवारों में दरार देखने को मिली हैं.  हालांकि किसी प्रकार की जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. 

यह भी पढ़ें: जंगल, सुरंग, जानवरों के साथ रफ्तार और रोमांच की यात्रा... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे की 10 खूबसूरत तस्वीरें

लेखक के बारे में
img
आईएएनएस
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir Earthquake, Uttarakhand Earthquake, Earthquake Felt Doda, Pithoragarh  Earthquake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com