विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2018

कश्मीर में ठंड का प्रकोप: श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री, घाटी-लद्दाख में भी लगातार गिर रहा है पारा

कश्मीर में अधिकतर जगहों पर शुक्रवार रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गयी, जबकि घाटी एवं लद्दाख क्षेत्र में पारा लगातार गिर रहा है.

कश्मीर में ठंड का प्रकोप: श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री, घाटी-लद्दाख में भी लगातार गिर रहा है पारा
प्रतीकात्मक फोटो
  • कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी
  • श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री
  • घाटी-लद्दाख में भी लगातार गिर रहा है पारा
श्रीनगर: कश्मीर में अधिकतर जगहों पर शुक्रवार रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गयी, जबकि घाटी एवं लद्दाख क्षेत्र में पारा लगातार गिर रहा है. मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आसमान साफ रहने के कारण पहलगाम को छोड़कर समूचे कश्मीर में न्यूनतम तापमान में बीती रात गिरावट देखी गयी. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात कोकेरनाग, काजीगुंड, कुपवाड़ा, गुलमर्ग, लेह और द्रास में इस मौसम की सबसे ठंड रात महसूस की गयी. कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो एक दशक में दिसंबर महीने में सबसे न्यूनतम तापमान रहा. 

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी, चारों तरफ बिछ गई मनमोहक सफेद चादर

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. उत्तर कश्मीर के ही कुपवाड़ा में पारे में गिरावट देखी गयी और यह शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में शुक्रवार रात पारा आठ डिग्री गिरकर शून्य से 13.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. 

कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी से इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई ठप, अस्पतालों में भी बिजली नहीं

करगिल शहर में न्यूनतम तापमान शून्य ये 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि करगिल जिले के द्रास में तापमान शून्य से 19.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह जम्मू कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा.

VIDEO: कश्मीर में बर्फबारी की वजह से जबरदस्त ठंड
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cold In Kashmir, Srinagar Temperature
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com