विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2019

जम्मू कश्मीर के शोपियां में बस खाई में गिरी, 11 छात्रों की मौत

जम्मू-कश्मीर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. कश्मीर के शोपियां जिले में बृहस्पतिवार को एक मिनी बस गहरी खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में नौ लड़कियों सहित 11 छात्रों की मौत हो गयी.

जम्मू कश्मीर के शोपियां में बस खाई में गिरी, 11 छात्रों की मौत
दुर्घटना में नौ लड़कियों सहित 11 छात्रों की मौत हो गयी.
शोपियां:

जम्मू-कश्मीर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. कश्मीर के शोपियां जिले में बृहस्पतिवार को एक मिनी बस गहरी खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में नौ लड़कियों सहित 11 छात्रों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक सभी छात्र एक कंप्यूटर कोचिंग संस्थान के थे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुंछ में स्थित संस्थान से छात्रों को लेकर जा रही बस मुगल रोड पर पीर की गली के पास खाई में गिर गयी. उन्होंने बताया कि हादसे में नौ लड़कियों समेत 11 छात्रों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए. घायलों को शोपियां अस्पताल ले जाया गया. राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दुर्घटना में जान के नुकसान पर गहरा शोक प्रकट किया और प्रत्येक मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की.  

हिमाचल प्रदेश: डलहौजी से पठानकोट जा रही बस 200 फुट गहरी खाई में गिरी, 12 की मौत

राज्यपाल ने प्रशासन को हादसे में घायल होने वालों को बेहतर चिकित्सा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं तथा उनके जल्द ठीक होने की कामना की है. आपको बता दें कि बीते 24 जून को ही जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक यात्री वाहन के 600 फुट गहरी खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (राजौरी) युगल मन्हास ने बताया कि दुर्घटना सीमावर्ती जिले के बुधाल के पास केवाल गांव में शाम करीब 4.15 बजे हुई. एसएसपी ने बताया कि टेम्पो राजौरी से रियासी के चासना गांव की तरफ जा रहा था तभी फिसलकर गहरी खाई में गिर गया. घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान चलाया गया. अधिकारी ने कहा कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. (इनपुट-भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Bus Falls, Shopian
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com