बेटी की साथ उसकी आरोपी मां नेहा गोयल (फाइल फोटो).
- बेटी की चाह में मासूम बच्ची को मौत के घाट उतार दिया
- चाकू से गला काटा, शरीर पर चोटों के 17 निशान
- आरोपी महिला नेहा गोयल गिरफ्तार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जयपुर:
जयपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक मां ने अपनी चार माह की बच्ची का कत्ल कर दिया क्योंकि वह एक बेटा चाहती थी. यह वारदात 26 अगस्त को हुई. सारे फॉरेंसिक सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने इस मामला का खुलासा किया.
पुलिस की हिरासत में नेहा गोयल.
आरोपी 35 साल की नेहा गोयल अब पुलिस हिरासत में है. बताया जाता है कि 26 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर नेहा ने घर पर शोर मचाया कि बच्ची गायब है. परिवार के सदस्यों ने बच्ची को ढूंढने की कोशिश की तो उसका शव एक पुराने एयर कंडीशनर में मिला. उसके शरीर पर चोटों के 17 निशान थे. चाकू से उसका गला भी काट दिया गया था. 
पुलिस का कहना है कि बेटे की चाह में मां ने बच्ची को मार दिया. जयपुर के डीसीपी अंगशुमन भोमिया ने बताया कि "जो ब्लड सैम्पल मिले, वह मदर के हाथ से मिले और बाथरूम से मिले. पूछताछ सबूत के आदार पर की गई और हत्या की बात कबूल की." पुलिस के अनुसार नेहा ने बेटे की चाह में कई हवन और पूजा किए. उसने आईवीएफ और सरोगेसी का भी रास्ता अपनाना चाहा. बच्ची के जन्म के बाद वह काफी दुखी थी.
गोयल परिवार का आवास.
अब नेहा के गोयल परिवार ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है. हैरत की बात है कि जब हत्या हुई तब घर में इस परिवार के 13 सदस्य मौजूद थे. गोयल परिवार के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि "रिच फैमिली है, सब लोग सदमे में हैं." पुलिस ने बताया है कि नेहा के पति खुद इस घटना से सदमे में हैं. उन्होंने पुलिस को बयान दिया है कि वे सोच भी नहीं सकते कि उनकी पत्नी ऐसा कदम उठा सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
जयपुर, चार माह की बच्ची की हत्या, मां ने अपनी बेटी की हत्या की, आरोपी नेहा गोयल, बेटे की चाह में बेटी की हत्या, जयपुर पुलिस, Jaipur, Rajasthan, Mother Murders Own Baby Girl, Neha Goyal, Gender Bias Leads To Horrific Crime, Jaipur Police