दो छक्कों से बाजी जीतकर माही ने जता दिया कि क्यों हैं वे सबसे बड़े मैच फिनिशर

दो छक्कों से बाजी जीतकर माही ने जता दिया कि क्यों हैं वे सबसे बड़े मैच फिनिशर

महेंद्र सिंह धोनी।

नई दिल्ली:

दो गेंदों पर जीत के लिए चाहिए थे 12 रन और धोनी ने दो छक्के लगाकर बता दिया कि क्यों हैं वे सबसे बड़े मैच फिनिशर हैं। किंग्स 11 पंजाब के खिलाफ इस सीजन के आखिरी मैच में महेन्द्र सिंह धोनी जब मैदान पर आए तो जीत बहुत दूर थी। आखिरी ओवर तक आते आते पुणे को जीत के लिए आखिर 6 गेंद पर 23 रन चाहिए थे। सामने थे अक्षर कुमार और 20वें ओवर में माही ने कमाल कर दिया।

अक्षर पटेल की गेंद पर माही ने शॉट लगाया जो सीधे फील्डर के पास गया। माही ने सिंगल नहीं लिया। इसके बाद अक्षर ने गेंद वाइड फेंकी। जब वे दुबारा गेंद फेंकने गए तो धोनी ने लोंग ऑन के ऊपर से लंबा छक्का जड़ दिया। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में माही गेंद को टाइम नहीं कर पाए और गेंद बाउन्ड्री पर खड़े फील्डर के पास गई। माही ने कोई रन नहीं लिया।

जब 3 गेंद पर चाहिए थे 16 रन...
ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर धोनी ने तेज प्रहार किया और कवर के ऊपर से खेल दिया। गेंद एक टप्पा खाकर बाउन्ड्री पार हो गई। इसके बाद अक्षर ने गेंद तेजी से उनके पैरों पर फेंक माही ने घूमते हुए स्क्वायर लेग के ऊपर से जोरदार छक्का मारा। जब एक गेंद थी और चाहिए थे 6 रन तब अक्षर ने माही को यॉर्क करने की कोशिश की और माही ने अपने तरकश से हेलीकॉप्टर शॉट बाहर निकाला और गेंद मिड-विकेट के ऊपर से तैरती हुई सीधे बाउन्ड्री लाइन के बाहर हो गई।

32 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाकर धोनी ने बताया कि क्यों वे दुनिया के सबसे बेस्ट फिनिशर हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com