विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

राजा की मां से लिपट-लिपटकर रोया, कहा बहन को मिले मौत की सजा... जानें कौन है सोनम का भाई गोविंद

इंदौर के राजा रघुवंशी की शादी सोनम से हुई थी और दोनों हनीमून मनाने मेघालय गए थे. शिलांग में पहले दोनों के लापता होने की बात सामने आई. बाद में राजा का शव एक खाई में मिला, जबकि सोनम लापता थी. बाद में सोनम भी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिल गई.

  • राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम ने अपना जुर्म कबूल किया है।
  • सोनम को इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड माना गया है।
  • सोनम के भाई गोविंद ने सार्वजनिक रूप से उससे रिश्ते तोड़ने की घोषणा की।
इंदौर (मप्र):

राजा रघुवंशी हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच तेज हो रही है, रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस मर्डर के आरोपी राजा की पत्नी सोनम और चार अन्य आरोपियों ने पुलिस की सख्ती से पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. एक तरफ जहां आरोपियों ने कहा कि सोनम ही इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड है, वहीं सोनम ने ये माना कि हां मैं पति राजा के मर्डर की साजिश में शामिल थी. अब इसके बाद सोनम के परिवार वालों ने भी उसका साथ छोड़ दिया है. सोनम के भाई गोविंद ने कहा है कि मेरी बहन ने जुर्म किया है, उसे सजा-ए-मौत मिलनी चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

आज सोनम का भाई राजा रघुवंशी के घर पहुंचा. उसने वहां राजा की मां से मुलाकात की, उसने पैर पकड़े और गले लगकर फूट-फूटकर रोया. उसने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर कहा कि अगर बहन दोषी है, तो उसे सजा जरूर मिले, बल्कि मैं उसे खुद सजा दिलवाउंगा.

मैंने राजा की मां से माफी मांगी है- सोनम का भाई

सोनम के भाई ने राजा के परिवार के साथ प्रेस कांफ्रेंस भी किया. उसने कहा कि राजा मेरा बहुत प्रिय था. सोनम ने जो भी प्लानिंग की, वो मुझे मीडिया से पता चला. राज हमेशा सोनम को दीदी बोलता था. मेरे घर में साथ बैठकर उसने सोनम से राखी बंधवाई थी. मैंने राजा की मां से माफी मांगी है. अगर सोनम दोषी है तो उसे सख्त सजा मिले.

सोनम के भाई गोविंद ने सार्वजनिक रूप से ऐलान किया कि हमारे परिवार ने अब सोनम से सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं. हम सोनम के खिलाफ कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे. उसने कहा कि अब तक जो सबूत मिले हैं, उससे साफ है कि सोनम इस हत्या में शामिल थी. हमने इसके लिए राजा रघुवंशी के परिवार से माफी मांगी है.
Latest and Breaking News on NDTV

कौन है सोनम का भाई और क्या करता है?

इंदौर की रहने वाली सोनम बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती है. सोनम के पिता और भाई गोविंद का प्लाईवुड का कारोबार है. पूरा परिवार इस व्यवसाय में शामिल है. इससे फैमिली को अच्छी खासी कमाई होती है. इंदौर के अलावा इस परिवार का दूसरे शहरों में भी बिजनेस होने की बात कही जा रही है. प्लाईवुड और डेकोरेटिव लैमिनेट बिजनेस अच्छा खासा चलने से परिवार काफी संपन्न है. सोनम भी परिवार के इस कारोबार में हाथ बंटाती थी वो खुद कंपनी में एचआर हेड थी.

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि इंदौर के राजा रघुवंशी की शादी सोनम से हुई थी और दोनों हनीमून मनाने मेघालय गए थे. शिलांग में पहले दोनों के लापता होने की बात सामने आई. बाद में राजा का शव एक खाई में मिला, जबकि सोनम लापता थी. बाद में सोनम भी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिल गई. सोनम के मिलने के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि राजा की हत्या की गई है और उसमें सोनम का साथ कुछ लोगों ने दिया है. पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

Latest and Breaking News on NDTV
राजा रघुवंशी हत्याकांड चर्चा का विषय बनी हुई है. राजा की हत्या उसकी पत्नी सोनम ने रची थी. इस हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, कई सनसनीखेज खुलासे होते जा रहे हैं. हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी कड़ी सुरक्षा में यूपी के गाजीपुर से शिलांग लौट चुकी है.

हत्याकांड की जांच कर रही मेघालय पुलिस ने वारदात के दिन की पूरी टाइमलाइन भी साझा की है.

  • सुबह 5:30 बजे शिप्रा होटल से राजा, सोनम और तीनों किलर (अज्ञात व्यक्ति) ने चेक आउट किया.
  • सुबह 6:00 बजे सोनम और राजा ने चढ़ाई शुरू की. सोनम रास्ते में रुकी और किलर्स से बातचीत की, जिसमें राजा को भी शामिल किया.
  • सुबह 7:00 बजे सोनम और राजा एक दुकान पर चाय पीने रुके, किलर भी आसपास थे.
  • सुबह 10 बजे सोनम और राजा ने 2000 सीढ़ियां चढ़ीं. एक टूरिस्ट गाइड ने उन्हें तीन लड़कों ( किलर) के साथ देखा, जिसका बयान पुलिस ने दर्ज किया.
  • दोपहर 12 बजे राजा की किलर्स से दोस्ती हुई. सोनम पीछे चलने लगी, जबकि राजा और किलर आगे थे.
  • दोपहर 12:30 बजे सोनम ने अपनी सास को फोन किया, चढ़ाई और थकान का जिक्र किया.
  • दोपहर 1 से डेढ के बीच सोनम ने इशारा किया, और विशाल ( किलर) ने पहला वार किया.
  • दोपहर 02:15 बजे सोनम ने राजा के फोन से एक पोस्ट किया, जिसमें दुख का जिक्र था, और फोन को खाई में फेंक दिया.
  • दोपहर 2:30 बजे राजा की हत्या के बाद उसे खाई में फेंक दिया गया.
Latest and Breaking News on NDTV

राजा हत्याकांड का पूरा घटनाक्रम

इस पूरे हत्याकांड के घटनाक्रम पर नजर डालें तो पता चलता है कि 23 मई को राजा रघुवंशी की हत्या हुई. 24 मई को राजा की पत्नी सोनम फरार हुई. 25 मई को इंदौर में राज कुशवाहा से मुलाकात की, फिर 9 जून उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सोनम ने सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने से पहले उसने अपने भाई से बात की. इस दौरान वह फूट-फूटकर रोने लगी. पुलिस को सूचना मिलने पर उसे गाजीपुर के एक ढाबे से हिरासत में लिया गया. 10 जून कोर्ट में पेशी हुई. जहां तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड मंजूर किया गया. 11 जून को पटना होते हुए सोनम को शिलांग लाया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Raghuvanshi Murder Case, Raja Raghuvanshi Murder Case News Update, Sonam Raghuvanshi, Meghalaya Murder Case, Sonam Brother Govind
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com