विज्ञापन

अहमदाबाद में 'सोनम रघुवंशी' स्‍टाइल में हत्‍या, पत्‍नी को नदी में फेंका, 9 साल बाद हुआ खुलासा

अहमदाबाद सिटी क्राइम ब्रांच ने 9 साल पुराने हत्या मामले को सुलझाया है, जिसमें पति ने पत्नी की हत्या कर इसे हादसे का रूप दिया था. पति मिनेश ने पत्नी को नदी में फेंककर हत्या की और फिर पुलिस स्‍टेशन पहुंचकर उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी थी.

अहमदाबाद में 'सोनम रघुवंशी' स्‍टाइल में हत्‍या, पत्‍नी को नदी में फेंका, 9 साल बाद हुआ खुलासा
अहमदाबाद के रिवरफ्रंट पर पत्नी को फेंकने और उसके लापता होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के आरोप में पति गिरफ्तार
अहमदाबाद:

अहमदाबाद सिटी क्राइम ब्रांच ने 9 साल बाद 'सोनम रघुवंशी जैसी' एक चौंकाने वाली मौत की गुत्‍थी को सुलझाया है. इस मामले में पति ने बेरहमी से की गई हत्या को छिपाने के लिए इसे एक दुखद हादसे का रूप दिया था. इस केस की जांच से पता चला है कि साबरमती रिवरफ्रंट पर नौ साल पहले दर्ज हुई 'हादसे में मौत' की घटना असल में पहले से सोची-समझी हत्या थी, जिसे महिला के पति ने ही अंजाम दिया था. सोनम रघुवंशी पर भी आरोप है कि उसने अपने पति राजा रघुवंशी को मनीमून पर पहाड़ी से धक्‍का देकर मार डाला था.  

कैसे सुलझी 9 साल पुरानी मौत की गुत्‍थी?

अहमदाबाद सिटी क्राइम ब्रांच ने नौ साल पुराने हत्या के इस मामले को सुलझा लिया है. पुलिस जांच में पता चला है कि 'हादसे में मौत' के तौर पर दर्ज किया गया, पुराना मामला असल में एक सोची-समझी और बेरहमी से की गई हत्या थी. ये केस सालों पहले बंद कर दिया गया था. लेकिन इस मामले में 9 साल पुलिस को एक गुप्‍त सूचना मिली, जिसके बाद कडि़यां जुड़ती चली गईं. यह मामला एक अज्ञात महिला से जुड़ा था, जिसकी लाश साबरमती रिवरफ्रंट से बरामद हुई थी. पुलिस ने इस मामले को हादसे में हुई मौत मानकर बंद कर दिया था. 

बार-बार होने वाले झगड़ों से हो गए थे परेशान 

मृतक महिला की पहचान कालू पुर की रहने वाली कोमलबेन सोलंकी के तौर पर हुई है, जो जून 2017 में रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थीं. टेक्निकल डेटा और गवाहों के पुराने रिकॉर्ड की गहराई से जांच करने पर, क्राइम ब्रांच को एक खतरनाक साजिश का पता चला. यह साजिश उनके पति, मिनेश दिनेश भाई सोलंकी ने रची थी. पति को मारने की वजह यह थी कि मिनेश की अपनी पत्‍नी से शादी के सिर्फ 4 महीने बाद ही झगड़े हो रहे थे. ऐसे में मिनेश ने एक साजिश रचि को पत्‍नी को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद ये अफवाह फैला दी कि उनकी पत्‍नी कहीं गायब हो गई हैं.  

ये भी पढ़ें :- राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: सोनम की जमानत को चुनौती देगी मेघालय पुलिस, DGP बोले- जांच में कोई आंच नहीं

पत्‍नी को उठाया और नदी में फेंक दिया 

25 जून 2017 को रथ यात्रा के दिन मिनेश, कोमलबेन को शहर घुमाने के बहाने बाहर ले गया. पूरे दिन शहर में अलग-अलग जगहों पर घूमने के बाद, वह देर रात पत्‍नी को साबरमती रिवरफ्रंट ले गया. इसके बाद बातचीत में उलझाकर पत्‍नी को उठाया और सीधे नदी में फेंक दिया, जिससे वे डूब गईं और उनकी मौत हो गई. हत्या की साजिश को छिपाने के लिए, मिनेश अगले दिन कालूपुर पुलिस स्टेशन गया और पत्‍नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी. हालांकि, कुछ घंटों बाद शव मिलने पर दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया और सच्चाई लगभग एक दशक तक छिपी रही. लेकिन 9 साल बाद खुफिया जानकारी मिलने पर अब पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. 31 वर्षीय आरोपी मिनेश का आपराधिक इतिहास रहा है. रिवरफ्रंट वेस्ट पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें :- राजा रघुवंशी केस: सोनम के बयान पर भड़की राजा की मां, बोलीं- जो पति की नहीं हुई वो किसी की नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ahmedabad Murder, Sonam Raghubanshi, Sonam Raghuvanshi Raja Raghuvanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com