विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2024

शादी का दबाव बनाने पर युवक ने की ‘लिव-इन’ साथी की हत्या, अलमारी से मिली थी लाश : पुलिस 

पुलिस ने टेलर को उदयपुर में पकड़ने से पहले तीन राज्यों हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में पांच दिन तक करीब 1,400 किलोमीटर की दूरी तय कर उसकी खोजबीन की.

शादी का दबाव बनाने पर युवक ने की ‘लिव-इन’ साथी की हत्या, अलमारी से मिली थी लाश : पुलिस 
पुलिस ने टेलर को उदयपुर से गिरफ्तार किया. (प्रतीकात्‍मक)
नई दिल्ली :

‘लिव-इन' साथी की हत्या के मामले में वांछित युवक की गिरफ्तारी के एक दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने बताया कि उसने शादी का दबाव बनाने पर युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव अलमारी में बंद कर दिया था. पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय विपुल टेलर पूर्व में हत्या के प्रयास, स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) और सशस्त्र अधिनियम सहित 10 मामलों में संलिप्त रहा है. उसने बताया कि युवती के खिलाफ भी गुजरात के सूरत में अनैतिक दुर्व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज हैं.

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों की मुलाकात सूरत में पीड़िता के स्पा सेंटर में हुई और फिर वे दिल्ली आकर साथ रहने लगे.

उन्होंने बताया कि इस दौरान टेलर ने युवती को दिल्ली में फ्लैट खरीदने के लिए सात लाख रुपये दिये थे लेकिन युवती ने बाद में किश्तों का भुगतान करने के लिए और पैसे देने तथा शादी के लिए दबाव बनाया जिसकी वजह से उसने कथित तौर पर इस घटना को अंजाम दिया.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने टेलर को उदयपुर में पकड़ने से पहले तीन राज्यों हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में पांच दिन तक करीब 1,400 किलोमीटर की दूरी तय कर उसकी खोजबीन की.

युवती के पिता ने जताई थी हत्‍या की आशंका 

पुलिस के मुताबिक चार अप्रैल को पीड़िता के पिता ने उससे संपर्क किया क्योंकि वह अपनी बेटी से संपर्क नहीं कर पा रहे थे. उन्होंने आशंका जताई थी कि जिस टेलर के साथ उनकी बेटी डेढ़ महीने से रह रही थी उसने द्वारका के राजापुरी इलाके में अपने घर में उसकी हत्या कर दी होगी.

पुलिस को अलमारी में मिला युवती का शव 

डीसीपी ने बताया, ‘‘जब हमारी टीम फ्लैट में दाखिल हुई, तो रुखसार उर्फ रिया ‘स्लाइडिंग' दरवाजों वाली एक बड़ी अलमारी में बैठी हुई अवस्था में मिली. उसके शरीर पर घाव और गला घोंटने के निशान स्पष्ट थे, जो प्रतिरोध का संकेत दे रहे थे. तीनों कमरों में घरेलू सामान बिखरा हुआ था. पूछताछ से पता चला कि मृतका अपने दोस्त विपुल के साथ रहती थी.''

ये भी पढ़ें :

* फर्जी पासपोर्ट, डोमेस्टिक टिकट... और 20 लाख में कनाडा जाने की डील ! एयरपोर्ट पर रोके जाने पर हुआ खुलासा
* दिल्ली में बच्चा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, अब तक पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा
* लेडी हार्डिंग कॉलेज के हॉस्टल में डॉक्टर का बनाया अश्लील वीडियो, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Delhi Murder, Delhi Woman Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com