दिल्ली की आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने एक यात्री और उसके साथ एक ट्रेवल एजेंट को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक यात्री दिल्ली से चंडीगढ़ का डोमेस्टिक टिकट लेकर दिल्ली एयरपोर्ट में घुसा, उसके बाद वह कनाडा जाने की फिराक में था. कनाडा एयरलाइंस में चेकिंग करने की कोशिश की. लेकिन जब एयरलाइंस के लोगों को उसका पासपोर्ट देखकर संदेह हुआ तो वह चंडीगढ़ जाने के लिए डोमेस्टिक फ्लाइट में बैठने की कोशिश करने लगा. फिर उसे फ्लाइट से ऑफलोड कर दिया गया, क्योंकि वह लेट हो गया था. दिल्ली पुलिस ने दोनों को करोल बाग के एक होटल से गिरफ्तार किया है.
डीपी एयरपोर्ट उषा रंगनानी के मुताबिक 5 और 6 अप्रैल की रात दिल्ली एयरपोर्ट पर एक विजय कुमार थांगप्पा नाम का शख्स दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट का टिकट लेकर एयरपोर्ट के अंदर दाखिल हुआ, उसने एयरपोर्ट के गेट पर वह टिकट दिखाया और अपना आधार कार्ड दिखाया. लेकिन इसके बाद जब वह एयरपोर्ट के अंदर दाखिल हो गया तो उसने कनाडा एयरलाइंस में कनाडा जाने के लिए चेकिंग करने की कोशिश की.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
डीपी एयरपोर्ट उषा रंगनानी के मुताबिक उसके पासपोर्ट में सफर सलमान मेलादत वालप्पिल नाम लिखा हुआ था और उसी का फोटो लगा हुआ था. ये देखकर एयरलाइंस के लोगों को शक हो गया और उसके बाद एयरलाइंस के लोगों ने उसको वेटिंग एरिया में खड़े होने के लिए कहा और एयरलाइंस ने इमिग्रेशन डिपार्टमेंट को जानकारी दी. लेकिन इसी बीच यात्री वहां से भाग गया और उसने अपने डोमेस्टिक टिकट के जरिए चंडीगढ़ की फ्लाइट में बैठने की कोशिश की. लेकिन वह उसे फ्लाइट के लिए लेट हो गया था. इसीलिए उसको ऑफलोड कर दिया गया. इसके बाद वह डोमेस्टिक टिकट के जरिए एयरपोर्ट से निकल गया और फरार हो गया.
दिल्ली पुलिस ने एक सूचना के बाद करोल बाग की होटल से चेन्नई की एजेंट प्रदीप और यात्री को गिरफ्तार कर लिया है. यात्री ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह अच्छी नौकरी की चाहत में कनाडा जाने की फिराक में था. इसके लिए उसने एजेंट प्रदीप से संपर्क किया. प्रदीप ने उससे कहा कि वह उसे कनाडा भेज देगा. लेकिन इसके बदले 20 लख रुपए उसको देने होंगे. इसमें से ढाई लाख रुपये यात्री ने प्रदीप को दे दिए थे.
प्रदीप ने चेन्नई से कनाडा गए सलमान मेलादत वालप्पिल पासपोर्ट कनाडा से मंगा लिया और उसमें चेन्नई के सितंबर 2023 के अराइवल का फर्जी स्टांप भी लगा दिया, जिससे पता चले कि ये शख्स कनाडा से वापस लौट आया है. इसके बाद यही पासपोर्ट यात्री को दे दिया और उसकी दिल्ली में रुकने की व्यवस्था भी की. लेकिन जब यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो उसके पासपोर्ट में किसी और को फोटो किसी और की फोटो देखकर एयरलाइंस के लोगों को संदेह हो गया. वह चेन्नई में पिछले तीन-चार सालों से ट्रैवल एजेंट का काम कर रहा था और लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनको फर्जी पासपोर्ट या किसी और का पासपोर्ट देकर लोगों के से पैसे है रहा था.
ये भी पढ़ें:-
"CM के लिए अलग कानून नहीं..." : गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की अर्जी HC में खारिज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं