दिल्ली के नांगलोई थाने की पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले गैंग के लोगों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक गैंग बच्चे को बेचने के लिए आने वाला है, तभी टीम बनाई गई और इस गैंग के लोगों को पकड़ा है. अब तक इस गैंग के 4 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमे 1 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं.
दिल्ली पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 370 और 34 के तहत केस दर्ज कर जांच कर रहीं है. गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ये मासूम बच्चे को, जिसमें लड़की को कम रेट और लड़के को ज्यादा दामों में बेचते थे. इनके रैकेट में कई लोग शामिल है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है. अब तक कितने मासूम बच्चों को बेच चुके हैं. इसका भी पुलिस पता लगा रही है .
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह, हसमीत कौर, नैना और मरियम के तौर पर हुई है. ये सभी आरोपी दिल्ली के ही रहने वाले हैं. हाल ही में सीबीआई ने भी चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग पकड़ा था.
बीते दिनों में दिल्ली के कई इलाकों में सीबीआई द्वारा चाइल्ड ट्रैफिकिंग के मामले में छापेमारी की गई थी. रेड के दौरान सीबीआई की टीम ने केशवपुरम के एक घर से दो नवजात शिशु को रेस्क्यू किया था. CBI सूत्रों के मुताबिक पीछे 1 महीने में करीब 10 बच्चों को बेचा गया है. कई राज्यो में इस तस्करी के तार फैले हुए हैं. कई बड़े अस्पताल CBI के रडार पर हैं. इन बच्चों को 4 से 5 लाख रुपए में बेचा जाता है.
ये भी पढ़ें:-
दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, कई बच्चों को CBI ने किया रेस्क्यू, महिलाएं गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं