इंडोनेशिया से सिंगापुर जा रहे एक वाणिज्यिक पोत पर ‘डेक कैडेट' के रूप में कार्यरत पुणे का 22 वर्षीय युवक लापता हो गया है. युवक के पिता ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पिछले छह महीने से ‘विल्हेल्म्सन शिप मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' में कार्यरत प्रणव कराड शुक्रवार दोपहर से लापता हैं.
प्रणव के पिता गोपाल कराड ने कहा, ‘‘जहाज इंडोनेशिया से सिंगापुर जा रहा था. शुक्रवार शाम को, हमें कंपनी के मुंबई कार्यालय से फोन आया जिसमें बताया गया कि हमारा बेटा जहाज पर से लापता हो गया है. हमें बताया गया है कि तलाशी अभियान चल रहा है और उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.''
-
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर
उन्होंने कहा, ‘‘हम मदद के लिए केंद्र सरकार तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं. हमने मुंबई और पुणे पुलिस से भी संपर्क किया है.''
पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि प्रणव के परिजनों ने उनसे संपर्क किया था, लेकिन कंपनी का कार्यालय अंधेरी में होने के कारण उन्हें मुंबई पुलिस के पास भेज दिया गया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं