विज्ञापन

कौन था दिल्ली AI समिट में हंगामे का मुख्य साजिशकर्ता? पुलिस की चार्जशीट में यूथ कांग्रेस पर गंभीर खुलासे

चार्जशीट में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब को इस पूरे मामले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक बताया गया है.

कौन था दिल्ली AI समिट में हंगामे का मुख्य साजिशकर्ता? पुलिस की चार्जशीट में यूथ कांग्रेस पर गंभीर खुलासे
  • दिल्ली पुलिस ने AI इंटरनेशनल समिट में विरोध प्रदर्शन मामले में 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.
  • यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब को इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता और मुख्य आरोपी बताया गया है.
  • चार्जशीट में श्री कृष्णा हरि, सिद्धार्थ अवधूत और मनीष शर्मा को भी मुख्य आरोपी के रूप में शामिल किया गया है.

दिल्ली में AI इंटरनेशनल समिट के दौरान हुए यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार्जशीट दाखिल की है. क्राइम ब्रांच ने इस मामले में कुल 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की है. चार्जशीट में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब को इस पूरे मामले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक बताया गया है. इसके अलावा यूथ कांग्रेस से जुड़े श्री कृष्णा हरि, सिद्धार्थ अवधूत और मनीष शर्मा को भी मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है. 

जांच में सामने आया है कि इन सभी ने मिलकर AI इंटरनेशनल समिट के दौरान हंगामा करने की साजिश रची और उसे अंजाम दिया. चार्जशीट के अनुसार, इस हंगामे का उद्देश्य भारत सरकार को बदनाम करना था.

दिल्ली में आयोजित ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और अमेरिका के साथ हुई व्यापार डील के विरोध में प्रदर्शन किया था. भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर नारेबाजी की और टी-शर्ट पर संदेश लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया था.

यूथ कांग्रेस का दावा था कि वे भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते का विरोध कर रहे थे, जिसे उन्होंने किसानों और राष्ट्रीय हित के खिलाफ बताया. दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच और चार्जशीट में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को इस हंगामे का मुख्य सूत्रधार बताया है. पुलिस ने इस मामले में धारा 121 (BNS) और सरकारी काम में बाधा डालने जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. 

ये भी पढे़ं : गंगा एक्सप्रेसवे सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं, ये यूपी वालों की किस्मत बदल सकता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AI International Summit, Global AI Impact Summit 2026, Youth Congress Protest, AI Summit Case Chargesheet, AI Summit Chargesheet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com