- स्वतंत्र देव सिंह और बी एल संतोष बीजेपी अध्यक्ष से मिले: सूत्र
- 'युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पद भरने पर सहमति हुई'
- 'जिला पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद संगठन का विस्तार होगा'
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. साथ ही राज्य में संगठन को मजबूत करने की कवायद चल रही है. इस सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई. सूत्रों ने यह जानकारी दी. बीजेपी से जुड़े सूत्र के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बीजेपी संगठन को मज़बूत करने पर दिल्ली में चर्चा हुई. यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले.
बीजेपी सूत्र ने कहा कि इस बैठक में उत्तर प्रदेश बीजेपी में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पद भरने पर सहमति हुई. साथ ही आयोग में खाली पड़े पद तथा अन्य पद भी भरे जाएंगे. पिछड़ा वर्ग आयोग और एससी/एसटी आयोग में नियुक्तियां हो चुकी हैं. जिला पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद संगठन का विस्तार होगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पार्टी सूत्र के मुताबिक, योगी मंत्रिमंडल का अभी विस्तार नहीं होगा. पीएम के विश्वस्त एके शर्मा को सरकार या संगठन में पद देने का अभी प्रस्ताव नहीं है. केंद्र में मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में यूपी से किसी दलित सांसद को मंत्री बनाने पर सहमति बनी है. यूपी में जाट नेता को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी देने पर भी चर्चा हुई है.
READ ALSO: योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में BJP लड़ेगी 2022 का UP विधानसभा चुनाव
उन्होंने बताया कि सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों से अपने प्रभार के क्षेत्र में अधिक समय देने का निर्देश दिया गया है. सरकार की उपलब्धियों को नीचे तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं. बी एल संतोष और राधा मोहन सिंह फिर लखनऊ जाएंगे. सोमवार से तीन दिन के लखनऊ दौर पर रहेंगे. दोनों नेता संगठन व सरकार से जुड़े मुद्दों पर बैठक करेंगे.
वीडियो: बड़ी पार्टियों को क्यों दिखाया अखिलेश यादव ने अंगूठा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं