विज्ञापन

अखिलेश के चैलेंज पर योगी का पलटवार, बोले- अयोध्या आइए, मैं भी वहीं से किस्मत आजमाऊंगा

अखिलेश यादव द्वारा अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवाब देते हुए कहा कि अखिलेश भी अयोध्या से नामांकन दाखिल करें, वह भी वहीं से अपनी किस्मत आजमाएंगे.

अखिलेश के चैलेंज पर योगी का पलटवार, बोले- अयोध्या आइए, मैं भी वहीं से किस्मत आजमाऊंगा
अखिलेश यादव के चैलेंज पर क्या बोले सीएम योगी?
NDTV
  • उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं
  • समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी
  • CM योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के चैलेंज का जवाब देते हुए खुद भी अयोध्या से चुनाव लड़ने का संकेत दिया

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़कर जीतने की चुनौती दी थी. इस पर अब सीएम योगी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने अखिलेश के चैलेंज पर जवाब दिया है. उन्होंने अखिलेश यादव को जवाब देते हुए कहा कि आइए आप भी अयोध्या से नामांकन कीजिये मैं भी एकबार अपनी किस्मत आजमाउंगा.

'PDA मतलब पराया धन अपना'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा समाजवादी पार्टी के PDA फॉर्मूले पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि पीडीए मतलब पराया धन अपना. पीडीए मतलब परिवार डेवेलपमेंट पार्टी.

'चलिए एकबार किस्मत आजमा लिया जाए'

अखिलेश के चैलेंज पर सीएम योगी ने कहा, 'मुझसे कहते हैं कि मुख्यमंत्री जी अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखा दें. अयोध्या हमारा पावन धाम है,मैं इसलिए जाता हूं कि जिससे अयोध्या के विकास में कोई कोताही न हो, उत्तरप्रदेश के पहचान पर कोई कलंक न लगे. जिस अयोध्या को तुम 3-4 घंटे बिजली देते थे, जिस अयोध्या को तुमने गंदगी का अंबार बना दिया था, आज वह अयोध्या रामराज्य का उदाहरण बनकर त्रेतायुग का स्मरण करवा रही है. मैं आपको ऑफर करता हूं आप भी अयोध्या से नामांकन करिए,मैं भी करता हूं,चलिए एकबार किस्मत आजमा लिया जाए.'

प्रदर्शन पर क्या बोले योगी?

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में  हमारी आस्था है. उन्होंने कहा कि जो लोग राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाधक थे वे आज पीएम मोदी का विरोध कर रहे हैं. विरोध की भी एक सीमा होती है. कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सामान्य शिष्टाचार भूल चुके है.

उन्होंने कहा, 'लोकतांत्रिक विरोध से ऊपर उठ कर इन्होंने बेशर्मी के साथ गली गलौच की भाषा में सारी संस्कारों को तिलांजलि देकर देश को गुमराह कर अराजकता की ओर बढ़ाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं.' 

अखिलेश यादव ने दिया था चैलेंज

इसी सप्ताह अखिलेश यादव अयोध्या पहुंचे थे. उन्होंने सीएम योगी को सीधी चुनौती देते हुए कहा था कि बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री अगर इतने ही आश्वस्त हैं तो उन्हें अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाना चाहिए.

हालांकि अगले ही दिन उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने संबंधी उनका बयान राजनीतिक सलाह थी, न कि कोई चुनौती.

अखिलेश ने कहा, 'यह राजनीतिक सलाह थी कि अगर वह अयोध्या से इतने ही आश्वस्त हैं और उन्होंने कहा है कि 15 दिन के अंदर दूध का दूध और पानी हो जाएगा, तो उन्हें यही फैसला लेना चाहिए और अगला चुनाव अयोध्या से लड़ना चाहिए.'

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव सपा के MLC कैंडिडेट का नाम ही भूले, मंच पर ही पूछ लिया-आपका नाम क्या है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav News, Yogi Vs Akhilesh, Yogi Adityananth, Yogi Adaityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com