विज्ञापन

'जाने वाले लोग निशानियां छोड़ रहे'...जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखने पर बोले अखिलेश यादव

जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया है. इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा है.

'जाने वाले लोग निशानियां छोड़ रहे'...जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखने पर बोले अखिलेश यादव
अखिलेश यादव. (फाइल फोटो)
IANS
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने का फैसला किया है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एयरपोर्ट का नाम 'नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

योगी सरकार के इस फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है. अखिलेश ने कहा कि जाने वाले लोग निशानियां छोड़कर जा रहे हैं.

अखिलेश ने गिनाए उदाहरण

अखिलेश ने बीजेपी पर नाम बदलने की राजनीति का आरोप लगाते हुए कई उदाहरण गिनाए. उन्होंने कहा, 'इंटरनेशनल स्टेडियम जिसका नाम भगवान विष्णु के नाम पर था, उसका नाम बदल करके इन्होंने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर कर दिया. लखनऊ में कैंसर इंस्टीट्यूट बनाई गई थी, उस संस्थान का नाम भी बीजेपी ने अपने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी के नाम पर रख दिया.'

उन्होंने आगे कहा, 'लोक भवन जिसका नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने उद्घाटन किया था, उसमें भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा लगा दी. जयप्रकाश नारायण जी, जिन्होंने संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था और समाजवादी विचारधारा को ऊंचाइयों पर पहुंचाया, उनकी याद में बनी शानदार मॉडर्न बिल्डिंग को भी बेच दिया.'

'निशानी छोड़कर जाना चाहते हैं'

अखिलेश यादव ने जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर रखे जाने पर तंज कसते हुए कहा, 'ये नाम इसलिए रख रहे हैं प्रधानमंत्री जी के नाम पर क्योंकि इनकी कुर्सी खुद ही छीनने वाली है, जो चाहने वाले हैं वो दूसरे के नाम को इसलिए रखना चाहते हैं.'

डबल इंजन सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा, 'ये जो डबल इंजन है, इनपे अपना कोई जनता के लिए काम है ही नहीं. जाने वाले लोग केवल याद करने के लिए नाम रखना चाहते हैं, निशानी छोड़ के जाना चाहते हैं कि देखो हमने कितना बड़ा काम किया था.'

ये वीडियो भी पढ़ेंः नोएडा एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, CM Yogi Adityanath, PM Narendra Modi, Jewar Airport, UP Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com