विज्ञापन

अखिलेश यादव सपा के MLC कैंडिडेट का नाम ही भूले, मंच पर ही पूछ लिया-आपका नाम क्या है

देवरिया में अखिलेश यादव एक संभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी के समर्थन में वोट तो मांगे, लेकिन वह उनका नाम ही भूल गए.

अखिलेश यादव सपा के MLC कैंडिडेट का नाम ही भूले, मंच पर ही पूछ लिया-आपका नाम क्या है
अखिलेश यादव भूले सपा के MLC कैंडिडेट का नाम (फोटो सोर्स:सपा सोशल मीडिया)
  • अखिलेश यादव ने देवरिया में सपा के MLC प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे.
  • लेकिन इस दौरान अखिलेश यादव संजयन त्रिपाठी का नाम ही भूल गए.
  • जिसके बाद अखिलेश ने उन्हीं के कान में पूछा कि आपका नाम क्या है.
देवरिया:

अखिलेश यादव देवरिया जिले में पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेश यादव की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे. यहां उन्होंने हाल ही में शिक्षक विधान परिषद चुनाव में बीजेपी से टिकट ना मिलने से सुर्खियों में आए गोरखपुर के नेता संजयन त्रिपाठी मंच पर उपस्थित थे.अखिलेश यादव जनता से उनके पक्ष में अपील करने की शुरुवात की लेकिन वो संजयन त्रिपाठी का नाम ही नहीं जानते थे. ऐसे में उन्होंने संजयन त्रिपाठी के कान में पहले उनका नाम पूछा और फिर जनता से उनका नाम लेते हुवे उनके पक्ष में वोट देने की अपील जनता से की है. लेकिन नाम भूलने की इस घटना ने कुछ देर के लिए दिलचस्प स्थिति बना दी. जिससे यह मामला चर्चा में है. 

संजयन त्रिपाठी का नाम भूले अखिलेश यादव 

 बता दें कि संजयन त्रिपाठी को बीजेपी से टिकट नहीं मिला था, जिसके बाद वह सपा में शामिल हो गए थे. देवरिया और गोरखपुर के दौरे पर निकले अखिलेश यादव ने संजयन त्रिपाठी के लिए भी वोट मांगे. उन्होंने कहा 'आप लोगों को इन्हें चुनाव जितवाना है. सभी लोग तैयारियों में लग जाए. क्योंकि अब जल्द बदलाव आएगा.' अखिलेश यादव इस दौरान पूरे समय संजयन त्रिपाठी के साथ रहे और उनके समर्थन में प्रचार किया.

बीजेपी से सपा में संजयन त्रिपाठी

संजयन त्रिपाठी को इस बार समाजवादी पार्टी ने एमएलसी प्रत्याशी बनाया है. लेकिन वह सपा में आने से पहले भाजपा का हिस्सा थे. डॉ. संजयन त्रिपाठी देवरिया के एसडीपीजी कॉलेज में हिंदी विभाग के अध्यक्ष थे. देवरिया, गोरखपुर और संत कबीरनगर के शिक्षक व स्नातक मतदाताओं में उनकी अच्छी पकड़ है, गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से वह एमएलसी का चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी से टिकट नहीं मिलने की वजह से उन्होंने अपनी गाड़ी से भाजपा का झंडा हटाया, उसके बाद निर्दलीय पर्चा भर दिया. लेकिन महज 48 घंटे के भीतर अखिलेश यादव ने उन्हें लखनऊ बुलाकर सपा का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया था. 

बता दें कि यूपी में होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है. अखिलेश यादव भी पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहे हैं. देवरिया में संजयन त्रिपाठी के पाला बदलने और सपा से लड़ने से माहौल दिलचस्प हो गया है. यह सीट फिलहाल पूरे यूपी में चर्चा में बनी हुई है. 

ये भी पढ़ेंः रात में रेड, गालीगलौज और फिर बड़ा प्रदर्शन, सुल्तानपुर के यूट्यूबर संजय यदुवंशी का पूरा मामला; अब 3 और केस दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav News, Sanjay Tripathi, UP MLC Election, UP MLC Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com