विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2023

महिला ने मानसिक रूप से अस्वस्थ अपने बच्चे को चंबल नदी में फेंका

पुलिस उपाधीक्षक अमर सिंह ने बताया कि इस महिला ने कबूल किया है कि वह मानसिक तौर पर अस्वस्थ्य अपने बेटे से आजिज आ गयी थी, यह बच्चा ठीक से बोल नहीं पा रहा था और कमजोर भी था.

महिला ने मानसिक रूप से अस्वस्थ अपने बच्चे को चंबल नदी में फेंका
प्रतीकात्मक फोटो.
कोटा:

राजस्थान के कोटा में मानसिक रूप से अस्वस्थ 4 साल के बेटे की कथित रूप से हत्या करने को लेकर 26 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मध्य प्रदेश के श्योपुर जिला निवासी दिल अफरोज (26) ने मंगलवार को दादाबारी क्षेत्र के आधारशिला में अपने बेटे को कथित रूप से चंबल नदी में फेंक दिया.

पुलिस उपाधीक्षक अमर सिंह ने बताया कि इस महिला ने कबूल किया है कि वह मानसिक तौर पर अस्वस्थ्य अपने बेटे से आजिज आ गयी थी, यह बच्चा ठीक से बोल नहीं पा रहा था और कमजोर भी था. पुलिस के अनुसार बच्चे से मुक्ति पाने के लिए अफरोज बारां जिले के मंगरोल से छह साल की अपनी बेटी और बेटे के साथ बस से 90 किलोमीटर की दूरी तय कर आयी थी. पुलिस का कहना है कि यह महिला पति और बच्चों के साथ एक शादी में शामिल होने के लिए मंगरोल आयी थी और फिर वे मंगलवार को कोटा पहुंचे थे.

सिंह ने बताया कि अफरोज ने दादाबारी में चंबल के तट पर पहुंचने के लिए आधारशिला के लिए ऑटोरिक्शा भाड़े पर लिया. स्थानीय मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद उसने अपने बेटे को नदी में कथित रूप से फेंक दिया.

पुलिस अधिकारी के अनुसार जब स्थानीय उपदेशक ने उससे बच्चे के बारे में पूछा तो वह जवाब देने से आनाकानी करने लगी. बाद में इस उपदेशक ने पुलिस को नदी में बच्चे के शव तैरने की सूचना दी. बच्चे की पहचान आरोपी महिला एवं उसके पति के पूछताछ के बाद पुष्ट की गयी.

पुलिस ने कहा कि अफरोज को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया और उसपर भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया.
 

ये भी पढ़ें:-

गर्लफ्रेंड की सहेली के भाईयों ने पीटा, ऑटो चालक ने बनाई फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल, फिर...

दिल्ली : डिफेंस कॉलोनी इलाके के हुडको पैलेस में पूर्व एयरफोर्स अधिकारी और उनकी पत्नी ने आत्महत्या की

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Crime News, Rajasthan Crime News In Hindi, Rajasthan Police, Chambal River
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com