विज्ञापन

आमेर में रॉन्ग साइड से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक-स्कूटी को मारी टक्कर, दो की मौत; CCTV वीडियो आया सामने

आमेर में रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पिया ने एक बाइक और एक स्कूटी को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है.

मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.
NDTV
जयपुर:

राजस्थान की राजधानी आमेर में एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है. इस दर्दनाक हादसे में दो परिवार उजड़ गए हैं. एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक और एक स्कूटी को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आयाहै. इसमें रॉन्ग साइड से एक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में आती हुई दिख रही है. तेज रफ्तार कार ने बाइक और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में शोएब और साहिल की मौत हो गई. जबकि दो लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

शोएब और साहिल की मौत के बाद परिवार सदमे में है. दोनों ही परिवार में खुशियां थीं लेकिन मौत के बाद मातम छा गया है.

शोएब चार महीने पहले ही पिता बना था. जबकि साहिल के परिवार में उसकी बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं.

घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amer Accident, Rajasthan News, Hit And Run Case, Rajasthan Crime, Rajasthan Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com