विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2024

महिला ने शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराया मामला

अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर महिला के अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किए और धमकी दी कि अगर उसने संबंध बनाने से इनकार किया तो वह वीडियो सार्वजनिक कर देगा.

महिला ने शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराया मामला

नवी मुंबई पुलिस ने एक महिला की ओर से यौन उत्पीड़न और रुपये ऐंठने के आरोप लगाये जाने के बाद एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि पनवेल निवासी 35 वर्षीय महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी ईशान अवेया बहेरा सर्वजीत ने उससे शादी का वादा किया और पिछले साल अप्रैल से दिसंबर के बीच कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया.

अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर महिला के अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किए और धमकी दी कि अगर उसने संबंध बनाने से इनकार किया तो वह वीडियो सार्वजनिक कर देगा.

महिला ने आरोप लगाया कि सर्वजीत ने एक कारोबार के लिए कथित तौर पर उससे 7.5 लाख रुपये और एक लैपटॉप लिया था, लेकिन दोनों ही वापस नहीं लौटाये.

अधिकारी ने बताया कि पनवेल टाउन पुलिस थाने ने सोमवार को सर्वजीत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sexually Harassment, Crime News, Latest Crime News In Navi Mumbai, Woman Files Case Against Man
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com