विज्ञापन

Dharavi Redevelopment: धारावी के लोगों को अब सामने दिखेगा उनका नया घर-बार, कारोबार... CM ने किया एक्‍सपीरिएंस सेंटर का उद्घाटन 

Dharavi Experience Centre: CM Devendra Fadnavis ने धारावी पुनर्विकास परियोजना के अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया. यहां लोग नए घर, वर्कस्पेस, सड़क और सामाजिक सुविधाओं की झलक देख सकेंगे.

Dharavi Redevelopment: धारावी के लोगों को अब सामने दिखेगा उनका नया घर-बार, कारोबार... CM ने किया एक्‍सपीरिएंस सेंटर का उद्घाटन 
केवल नक्शे नहीं, सामने दिखेगा नया घर और वर्कस्पेस, क्यों खास है Dharavi Experience Centre?
NDTV इंडिया

Dharavi Experience Centre: एशिया के सबसे बड़े स्‍लम धारावी के पुनर्विकास का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस दिशा में आज 2 अक्‍टूबर, शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा. महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी ने शुक्रवार को एक्‍सपीरिएंस सेंटर का उद्घाटन किया. धारावी में आने वाले दिनों में उनका घर कैसा होगा, कारोबार कहां फलेगा-फूलेगा, क्‍या-क्‍या सुविधाएं होंगी... ये सबकुछ धारावी के लोग यहां देख पाएंगे और अनुभव कर पाएंगे. 

मुख्‍यमंत्री बोले- इससे भरोसा बढ़ेगा 

सीएम ने कहा कि ‘धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' सिर्फ धारावी पुनर्विकास परियोजना के नक्शे दिखाने तक सीमित नहीं रहेगा. यहां धारावी के लोग अपने भविष्य के घर, पड़ोस और कामकाज की जगहों को वास्तविक रूप में देख और समझ सकेंगे. इससे पुनर्विकास को लेकर फैली अफवाहों, गलतफहमियों और अधूरी जानकारी को दूर करने में मदद मिलेगी और लोगों के बीच भरोसे का माहौल बनेगा.

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को BKC के पास पीएमजीपी कॉलोनी के एच ब्लॉक में बने अत्याधुनिक ‘धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. सेंटर में धारावी पुनर्विकास परियोजना की योजना, पुनर्वासित घरों, औद्योगिक जगहों और प्रस्तावित सामाजिक सुविधाओं का भौतिक और डिजिटल प्रदर्शन किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

' धारावी सिर्फ झुग्गी नहीं, बड़ा आर्थिक इंजन' 

सेंटर का निरीक्षण करने के बाद फडणवीस ने कहा कि धारावी को सिर्फ झुग्गी बस्ती के तौर पर नहीं देखा जा सकता. यहां कुंभारवाड़ा की मिट्टी के बर्तनों की इंडस्ट्री, चमड़े का कारोबार, फूड प्रोसेसिंग, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और कई माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज यानी एमएसएमई काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पुनर्विकास योजना इन कारोबारों को ध्यान में रखती है और उन्हें बेहतर और योजनाबद्ध वर्कस्पेस उपलब्ध कराने पर जोर देती है. उनके मुताबिक, इसका उद्देश्य धारावी के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक स्वरूप को बनाए रखते हुए व्यापक शहरी बदलाव करना है.

घर से लेकर रोजगार तक की जानकारी एक जगह

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेंटर लोगों को ये समझने में मदद करेगा कि आज की धारावी कैसी है और पुनर्विकास के बाद उसका स्वरूप किस तरह बदल सकता है. यहां लोग अपने घरों, सड़कों, खुले मैदानों, सामाजिक सुविधाओं और रोजगार से जुड़े अवसरों की जानकारी एक ही जगह हासिल कर सकेंगे.

फडणवीस ने कहा कि सेंटर धारावी के लोगों के मन में पुनर्विकास के बाद उनके भविष्य को लेकर उठने वाले सवालों और भ्रम को दूर करने में अहम भूमिका निभाएगा. उन्होंने इसे नागरिकों, परियोजना से जुड़े हितधारकों और देशभर के शहरी नियोजन से जुड़े शोधकर्ताओं के लिए भी उपयोगी बताया.

डिजिटल तकनीक से दिखाई जाएगी धारावी की नई तस्वीर

‘धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' में आधुनिक ऑडियो-विजुअल और डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इसके जरिए धारावी के वर्तमान स्वरूप से लेकर प्रस्तावित भविष्य के बदलाव तक की पूरी यात्रा को दिखाया गया है.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मशहूर गायक शंकर महादेवन की आवाज में तैयार विशेष गीत ‘धारावी का कल' भी लॉन्च किया. ये गीत धारावी में होने वाले बदलाव की तस्वीर पेश करता है. इसके साथ ही ‘मेरे सपनों की धारावी' नाम की किताब भी जारी की गई.

कार्यक्रम में अदाणी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव अदाणी, बीएमसी कमिश्नर अश्विनी भिड़े, एसआरए के सीईओ डॉ महेंद्र कल्याणकर, धारावी पुनर्विकास परियोजना के सीईओ और एसआरए सचिव विपिन पालिवाल तथा अदाणी नवराष्ट्र डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अनिल सरदाना समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें | Dharavi News: मुझे मकान कब मिलेगा? हर सवाल का जवाब देगी आपकी 'धारावी दीदी', अदाणी ग्रुप ने लॉन्‍च की AI सेवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharavi Redeveloment Adani Group, Dharavi Redevelopment News, Dharavi Redevelopment Plan, CM Devendra Fadanvis, Pranav Adani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com