विज्ञापन

कल का मौसम: बिहार, बंगाल, केरल समेत 8 राज्यों में बारिश, अरुणाचल में रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी से मॉनसून की विदाई

कल का मौसम, 3 अक्टूबर 2026: IMD ने कल देश के 8 राज्यों में बारिश के आसार जताए हैं. कल पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश होगी. जानिए आपके यहां कैसा मौसम रहेगा.

कल का मौसम: बिहार, बंगाल, केरल समेत 8 राज्यों में बारिश, अरुणाचल में रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी से मॉनसून की विदाई
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update
IANS
  • दिल्ली-एनसीआर से मॉनसून विदा हो गया है और अगले कुछ दिनों तक यहां बारिश की संभावना नहीं है
  • उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहेगा और राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है
  • बिहार में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है

Kal Ka Mausam, 3 October 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है. उत्तर भारत में जहां मॉनसून ने विदाई ले ली है, वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 3 अक्टूबर 2026 के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के 8 राज्यों में बारिश की संभावना है. इनमें से 4 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-NCR से मॉनसून की विदाई, अब कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर से मॉनसून ने पूरी तरह से विदा ले ली है. वहीं तापमान बढ़ने लगा है. इस बीच मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की कोई खास संभावना नहीं है.  मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान को देखें तो अक्टूबर की शुरुआत से ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, और आसमान मुख्य रूप से साफ रहने वाला है. 5 अक्टूबर तक दिल्ली का मौसम मुख्य रूप से साफ रह सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा.

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की गतिविधियां कम हो रही हैं. अब मॉनसून ने भी विदाई ले ली है. यूपी के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ होना शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने कल पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है.

बिहार में भी बारिश

बिहार में भी आसमान साफ रहना शुरू हो गया है. लेकिन अभी भी कुछ जिलों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग का कहना है कि कल बिहार में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. 5 अक्टूबर के बाद कुछ जगहों पर बारिश बढ़ेगी.

नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बारिश

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में कल बारिश की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज और बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है.

दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश

उत्तर भारत में भले ही बारिश न हो रही हो, लेकिन दक्षिण भारत में अभी भी बारिश का अलर्ट है. कल केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक में बारिश के आसार हैं. इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. तटीय कर्नाटक में भी कई स्थानों पर बारिश का अनुमान है.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

  • भारी बारिश: अरुणाचल प्रदेश
  • मध्यम बारिश: असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल और लक्षद्वीप.
  • हल्की बारिश: कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह.

यह भी पढ़ें: लौटता मॉनसून दिल्ली-यूपी में फिर बारिश लाएगा, पहाड़ों में भी आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बदरा, जानें आज का मौसम 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Upadate, Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam In Hindi, Weather Forecast, IMD Forecast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com