विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में नहीं होगा 'ट्रॉफी चोर विवाद', मोहसिन नकवी ने किया फाइनल से किनारा

करोड़ों फैंस यही चर्चा कर रहे थे कि कहीं इस बार तो भारत-पाकिस्तान फाइनल के दौरान एक बार फिर से तो बेवजह का विवाद तो पैदा नहीं हो जाएगा. अब तस्वीर साफ हो गई है

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में नहीं होगा 'ट्रॉफी चोर विवाद', मोहसिन नकवी ने किया फाइनल से किनारा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी
source: X

अब जबकि पूरा क्रिकेट जगत शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो फैंस के बीच यह चर्चा भी जोरों पर हो रही थी कि कहीं इस बार भी 'ट्रॉफी चोर' के नाम से मशहूर हो चुके पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी इस बार तो पुरस्कार समारोह का मजा खत्म नहीं कर देंगे. जवाब आ गया है! फाइनल से ठीक पहले खबर आई है कि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशियन गेम्स के लिए जापान नहीं जाएंगे. और यह टीम इंडिया और फैंस के लिए भी राहत की बात है कि मेडल सेरेमनी में कोई असहज  स्थिति पैदा नहीं होगी. और न ही पिछले मौकों की तरह 'ट्रॉफी चोर, ट्रॉफी चोर' जैसा ही कोई विवाद होगा. 

ACC ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, 'ACC के अध्यक्ष 'मोहसिन नकवी एइची-नागोया 2026 के फाइनल डे (अंतिम दिन) पर उपस्थित नहीं रह पाएंगे, लेकिन वह स्वर्ण और कांस्य पदक के मुकाबलों से पहले चारों टीमों को अपनी बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं.' बड़े फाइनल मुकाबले से पहले श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) का प्ले-ऑफ मुकाबला खेला जाना है.

एशियन गेम्स 2026 के आधिकारिक बयान के अनुसार, मोहसिन नकवी ने कहा, 'एशियन गेम्स 2026 के स्वर्ण और कांस्य पदक के मुकाबलों से पहले सभी प्रतिभागियों को ढेरों शुभकामनाएं.  कुछ जरूरी व्यस्तताओं के कारण मैं नागोया नहीं आ पाऊंगा, लेकिन मैं कुछ रोमांचक मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.'

पहले भी ऐसी मीडिया रिपोर्ट आई थीं कि जापान में मेडल वितरण के दौरान पिछले दिनों भारतीय महिला टीम के एशिया कम में ट्रॉफी ग्रहण न करने की घटना को नहीं दोहराया जाएगा. भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल के बाद  पदक कौन प्रदान करेगा, यह निर्णय ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) और एइची-नागोया एशियन गेम्स एंड एशियन पैरा गेम्स ऑर्गेनाइजिंग कमेटी (AINAGOC) का संयुक्त रूप से लेगी. और आयोजक ऐसा कोई निर्णय नहीं लेंगे, जिससे भारत के लिए असहज स्थिति पैदा हो. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Pakistan, Cricket, Asian Games 2026, Pakistan Vs India 10/03/2026 Pkin10032026274310
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com