
Karwa Chauth Moon Time: देशभर में आज करवा चौथ मनाया जा रहा है. इंतजार है तो बस चांद के दीदार का. मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली-देहरादून से पहले चांद पटना में दिखेगा. दिल्ली से करीब 25 मिनट पहले पटना में महिलाएं करवा चौथ का व्रत पूरा कर सकेंगी. कुछ शहरों में चांद बादलों के पीछे लुकाछिपी भी करता नजर आएगा. वहीं कुछ शहरों में बारिश के कारण चांद का दीदार शायद ही हो पाए. कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाए जाने वाले करवाचौथ के लिए महिलाओं ने रात से ही तैयारियां की हैं. आज सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखा जा रहा है. व्रत का पारण चांद देखने के बाद किया जाएगा. दिल्ली से लेकर पटना तक आखिर चांद क्या कराएगा इंतजार या फिर मौसम रहेगा बिल्कुल साफ, जानिए आपके शहर में चांद निकलने का क्या है टाइम और कैसा रहेगा मौसम...

आपके शहर में करवा चौथ चांद का समय और मौसम का अपडेट
शहर | चांद का समय | मौसम |
दिल्ली | 07:55 PM | आसमान साफ रहेगा, करवाचौथ का चांद दिखने के फुल चांस |
नोएडा | 7.53 PM | मौसम साफ रहेगा. चांद का दीदार हो सकेगा. |
मुंबई | 8:37 PM | हल्के बादल छाए रहेंगे. बारिश भी आ सकती है. चांद करेगा लुकाछिपी |
देहरादून | 7.46 PM | आसमान बिल्कुल साफ रहेगा |
पुणे | 8:56 PM | गरज-बरस के साथ बारिश, चांद दिखने के चांस कम |
कानपुर | 7:32 PM | आसमान साफ रहेगा. करवाचौथ का चांद दिखेगा |
चेन्नई | 8:43 PM | बारिश का अनुमान. चांद दिखने का चांस कम है |
पटना | 7:30 PM | आसमान साफ रहेगा. चांद दिखने के फुल चांस हैं. |
वाराणसी | 7:32 PM | आसमान साफ रहेगा. करवाचौथ के चांद के बीच नहीं आएंगे बादल |
बरेली | 7:46 PM | बरेली में भी आसमान साफ रहेगा. चांद नहीं कराएगा इंतजार |
लखनऊ | 8:05 PM | आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. चांद दिखने के चांस फुल |
आगरा | 8:16 PM | आसमान बिल्कुल क्लियर रहेगा. चांद दिखेगा |
जयपुर | 7:54 PM | आसमान में बदली छाई रहेगी. चांद करेगा लुकाछिपी |
सूरत | 7:40 PM | आसमान में बादल और बारिश के चांस. चांद दिखने के चांस कम |
अहमदाबाद | 7:38 PM | हल्के बादल छाए रहेंगे. चांद करेगा लुकाछिपी |
इंदौर/जबलपुर | 8:25 PM | हल्के बादल छाए रहेंगे. चांद लुकाछिपी करेगा. |
भोपाल | 8:29 PM | हल्के बादल छाए रहेंगे. चांद करा सकता है इंतजार |
अंबाला | 7:55 PM | आसमान साफ रहेगा. चांद के पूरे दर्शन होंगे |
कोलकाता | 7:24 PM | आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. चांद करवा सकता है इंतजार |
अमृतसर | 7:54 PM | आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. चांद के दर्शन आराम से होंगे |
फरीदाबाद | 8:04 PM | आसमान साफ रहेगा. चांद नहीं कराएगा इंतजार |
चंडीगढ़ | 7:54 PM | मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. करवाचौथ का चांद के होंगे दीदार |
वाराणसी | 7.39 PM | मौसम साफ रहेगा |
रांची | 7.34 PM | आसमान साफ रहेगा |
गया (बिहार) | 7.32 PM | हल्के बादल छाए रहेंगे |
जमुई (बिहार) | 7. 27 PM | आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे |
नैनीताल | 7.42 PM | हल्के बादल छाए रहेंगे. चांद लुकाछिपी करेगा. |

करवाचौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त 2024
इस दिन पूजा का शुभ समय सायंकाल को 5 बजकर 46 मिनट से शुरू हो रहा है.ये मुहूर्त 7 बजकर दो मिनट तक प्रभावी रहेगा. करवा चौथ पर चांद देखकर अर्घ्य दिया जाता है और फिर व्रत का पारण किया जाता है.
कैसा रहेगा मौसम?
रविवार को सुहागन अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी. दिन भर पर कठोर निर्जला व्रत रखने के बाद वो रात में चांद दिखने के बाद पूजा-अर्चना कर अपना व्रत खोलेंगी. देखा जाए तो दिल्ली-एनसीआर में रविवार को मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, 25 अक्टूबर के बाद ठंड का दौर शुरू हो सकता है. रविवार से 23 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री तक रह सकता है.
शहर | न्यूनतम तापमान (°C) | अधिकतम तापमान (°C) |
दिल्ली | 18 | 34 |
नोएडा | 20 | 34 |
गाजियाबाद | 21 | 33 |
पटना | 25 | 33 |
लखनऊ | 21 | 34 |
जयपुर | 23 | 35 |
भोपाल | 20 | 31 |
मुंबई | 26 | 32 |
अहमदाबाद | 26 | 36 |
जम्मू | 20 | 32 |
आंकड़ों के अनुसार, मुंडका और बवाना में एक्यूआई 366, वजीरपुर में 355, जहांगीरपुरी में 347 और आनंद विहार में 333 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब' श्रेणी में आता है.
इन राज्यों में बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड में रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. देखा जाए तो इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना कम है, हालांकि, उत्तराखंड और पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.
मुंबई में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश को ध्यान में रखते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. मुंबई के साथ-साथ ठाणे, पालघर और दक्षिण कोंकण में भी 'येलो अलर्ट' है.
दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार दक्षिण भारत के केरल और कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं.तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश में भी बिजली गिरने और गरज के साथ बादलों के बरसने का पूर्वानुमान है. तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आसमानी बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं