विज्ञापन

जिम्मेदारी निभाएंगे, पिता नीतीश का जिक्र... NDTV के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में निशांत कुमार ने भविष्य का रोडमैप बता दिया

बिहार में कैबिनेट विस्तार हो चुका है. पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली. शपथ लेने के बाद उन्होंने NDTV के साथ बातचीत की.

  • बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार हुआ है और कई नए मंत्री शपथ लेकर शामिल हुए हैं
  • पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी मंत्री पद की शपथ पटना के गांधी मैदान में दिलाई गई है
  • निशांत कुमार ने मंत्री पद ग्रहण के बाद अपने पिता के सपनों और वादों को पूरा करने का संकल्प व्यक्त किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार में सीएम सम्राट चौधरी सरकार की कैबिनेट का विस्तार हो गया है. गुरुवार को कई नए चेहरों ने बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली. इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांक कुमार रहे. निशांत भी बिहार की कैबिनेट में शामिल हो गए हैं. उन्होने गुरुवार को पीएम मोदी और नीतीश कुमार की मौजूदगी में पटना के गांधी मैदान में मंत्री के रूप में शपथ ली. मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार से NDTV ने बातचीत की. निशांत ने कहा कि वो अपने पिता के सपनों और वादों को पूरा करने की कोशिश करेंगे.

'पिता जी के सपनों को करेंगे पूरा'

NDTV से बात करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि मैं बिहार की जनता को धन्यवाद देता हूं. हम पिता जी (नीतीश कुमार) के मार्गदर्शन में काम करेंगे. जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे और पूरी ईमानदारी से काम करेंगे. उन्होंने कहा कि वो सम्राट चौधरी के नेतृत्व में काम करेंगे. पिताजी की विचारधारा को जारी रखने की कोशिश करेंगे. उन्होंने जो विकास काम किए हैं उन्हें जारी रखेंगे और उनके अधूरे सपने और वादों का पूरा करेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

शपथ लेने से पहले नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

बता दें कि निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ से पहले अपने पिता से मुलाकात की. उन्होंने पिता के पैर छुए और आशीर्वाद लिया. इस दौरान, नीतीश कुमार ने भी अपने बेटे को सीने से लगा लिया. इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री व जदयू नेता ललन सिंह मौजूद थे. निशांत कुमार ने संजय झा और ललन सिंह के भी पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया.

निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने और राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद बिहार की सक्रिय राजनीति में आए हैं. उन्होंने अपने पिता के इस्तीफे के कुछ ही हफ्तों बाद औपचारिक रूप से राजनीति में कदम रखा और जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हुए.

बिहार की राजनीति में यह कैबिनेट विस्तार काफी अहम माना जा रहा है. यह बदलाव उस सत्ता परिवर्तन के बाद हो रहा है, जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री का पद छोड़ा और वरिष्ठ भाजपा नेता सम्राट चौधरी सीएम बने. सम्राट चौधरी ने 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

यह भी पढ़ें: 3 कोइरी, 3 भूमिहार, 2 कुर्मी.. जानिए सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का जातीय समीकरण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com