- मुजफ्फरपुर में आपसी विवाद के कारण देर रात चार राउंड गोलीबारी हुई
- गोलीबारी में अजीत कुमार नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है
- घायल अजीत कुमार के भतीजे बिट्टू कुमार पर गोली चलाने का आरोप है
बिहार के मुजफ्फरपुर में गोलीबारी का सिलसिला जारी है. शहर में एक बार फिर आपसी विवाद में जमकर गोलीबारी की घटना हुई है. इसमें अजीत कुमार नामक एक व्यक्ति को गोली लगी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घायल अजीत कुमार का मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है. वही मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करते हुए पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
देर रात चार राउंड फायरिंग
दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव का है. वहां शुक्रवार की रात तकरीबन 11 बजे आपसी विवाद को लेकर चार राउंड गोली चलाए जाने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि घायल अजीत कुमार के भतीजे बिट्टू कुमार ने ही अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर हमला किया. उन्होंने आपसी विवाद के कारण देर रात अजीत कुमार पर ताबड़तोड गोलियां बरसा दीं. यह भी जानकारी मिली है कि घायल अजीत कुमार के भाई अखिलेश राय की भी वर्ष 2019 में आपसी विवाद में ही हत्या कर दी गई थी.

घायल अजीत कुमार का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है
Photo Credit: NDTV
घायल की पत्नी रीमा देवी ने बताया कैसे क्या हुआ
घायल अजीत कुमार की पत्नी रीमा देवी के द्वारा बताया गया कि कल रात वह अपने पति के साथ दरवाजे पर ही सो रहे थी. तभी उनका भतीजा बिट्टू कुमार अपने एक अन्य सहयोगी के साथ पहले दरवाजे पर आया और गाली गलौज करने लगा. उन्होंने कहा,"मैंने जब इसका विरोध किया गया तो मुझे भी मारने की धमकी दी और फिर जान से मारने की नीयत से मेरे पति पर गोली चलाने लगा. इसी बीच बिट्टू कुमार के कुछ और सहयोगी भी मौके पर पहुंचेऔर सभी लोग गाली गलौज करते हुए मेरे पति को गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए."
पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते हैं मीनापुर थाना की पुलिस एक्शन में आई, और मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच करते हुए पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है. डीएसपी वन अलय वत्स ने बताया कि अब हिरासत में लिए गया पांचों लोगों से सघन पूछताछ चल रही है. एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच घटनास्थल से तमाम साक्ष्य को एकत्रित कर रही है. मौके से पुलिस ने दो खोखे बरामद किए हैं.
ये भी पढ़ें-: खान सर की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार, रोशन आनंद से कोचिंग विवाद में कोर्ट का फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं