विज्ञापन

सम्राट मंत्रिमंडल से मंगल पांडे समेत बीजेपी ने 3 मंत्रियों का काट दिया पत्ता, जानें नाम

Samrat Chaudhary Cabinet Expansion: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले अंदरखाने से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. खबर बीजेपी खेमे से जुड़ी है. जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी कैबिनेट से बीजेपी ने तीन पूर्व मंत्रियों का पत्ता काट दिया है.

सम्राट मंत्रिमंडल से मंगल पांडे समेत बीजेपी ने 3 मंत्रियों का काट दिया पत्ता, जानें नाम
सम्राट चौधरी कैबिनेट से इन तीन मंत्रियों की छुट्टी.
  • बिहार में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है, आज 32 नए मंत्री पद की शपथ लेंगे
  • सम्राट चौधरी के नए कैबिनेट से भाजपा के 3 मंत्री मंगल पांडे, सुरेंद्र मेहता और नारायण प्रसाद का पत्ता कट गया है
  • भाजपा ने नए मंत्रिमंडल में नीतीश मिश्रा, इंजीनियर शैलेंद्र समेत कुल पंद्रह मंत्रियों को शामिल किया है
पटना:

बिहार में आज सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है. शपथ ग्रहण की सारी तैयारियां पूरी हो गई है. इस शपथ ग्रहण में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ जदयू नेता और पूर्व सीएम नीतीश कुमार सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे. कौन-कौन टीम सम्राट में शामिल होगा ये पता चल गया है. सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल की लिस्ट सामने आ गई है. आज 32 मंत्री शपथ लेंगे. जिनमें  BJP के 15, JDU के 13, LJP (RV) के 2 मंत्री शामिल हैं. मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी विधायक पटना पहुंच चुके हैं. दोपहर 12 बजे से मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी.

इस बीच अंदरखाने से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. खबर बीजेपी खेमे से जुड़ी है. जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी कैबिनेट से बीजेपी ने तीन पूर्व मंत्रियों का पत्ता काट दिया है.सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल की लिस्ट से मंगल पांडे का नाम गायब है. मतलब यह कि नए मंत्रिमंडल से मंगल पांडे समेत तीन मंत्रियों का पत्ता काट दिया गया है.

सम्राट चौधरी कैबिनेट में बीजेपी के 3 नेताओं का पत्ता साफ

  1. मंगल पांडे
  2. सुरेन्द्र मेहता
  3. नारायण प्रसाद

बता दें कि मंगल पांडे नीतीश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे. वहीं सुरेंद्र मेहता पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री. वहीं नारायण प्रसाद अब तक आपदा प्रबंधन मंत्रालय संभाल रहे थे. वह पहले बिहार के पर्यटन मंत्री भी रह चुके हैं. लेकिन अब नए मंत्रिमंडल से उन सभी का पत्ता काट दिया गया है. इनकी जगह कुछ नए चेहरों को मौता दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Bihar Ministers List: कन्फर्म: नीतीश मिश्रा, इंजीनियर शैलेंद्र, निशांत कुमार.. ये बन रहे हैं सम्राट कैबिनेट में मंत्री

बीजेपी और जेडीयू के मंत्रियों की लिस्ट

आज शपथ लेने वाले बीजेपी और जेडीयू के मंत्रियों की लिस्ट आ चुकी है. बीजेपी इस बार नीतीश मिश्रा और इंजीनियर शैलेंद्र को मंत्री बनाने जा रही है. वहीं, जेडीयू की तरफ से पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी कैबिनेट में शामिल हो रहे हैं. इसके अलावा जेडीयू अपने पुराने चेहरे को ही रिपीट करने वाली है. 

पहली बार बनने वाले मंत्रियों की लिस्ट

  1. निशांत कुमार 
  2. मिथिलेश तिवारी 
  3. ई० कुमार शैलेन्द्र
  4. रामचंद्र प्रसाद
  5. नंदकिशोर राम
  6. बुलो मंडल
  7. स्वेता गुप्ता
     

BJP के मंत्रियों लिस्ट 

1.विजय कुमार सिन्हा 
2.दिलीप जायसवाल 
3.राम कृपाल यादव
4.नीतीश  मिश्रा
5.मिथलेश तिवारी 
6.केदार गुप्ता
7.रमा निषाद 
8.प्रमोद चंद्रवंशी 
9.लखिन्द्र पासवान
10.संजय टाइगर
11.इं कुमार शैलेन्द्र
12.रामचंद्र प्रसाद
13.नंदकिशोर राम
14.श्रेयसी सिंह
15.अरुण शंकर प्रसाद

JDU के मंत्रियों की लिस्ट 

1.श्रवण कुमार 
2.अशोक चौधरी
3.लेसी सिंह 
4.मदन सहनी
5.जमा खां
6.सुनील कुमार
7.शीला मंडल 
8-रत्नेश सदा 
9-बुलो मंडल 
10-भगवान सिंह कुशवाहा 
11-दामोदर रावत 
12- निशांत कुमार
13- श्वेता गुप्ता

LJP(R)

-संजय पासवान
-संजय सिंह

HAM

-संतोष सुमन

RLM

-दीपक प्रकाश

ये भी पढ़ें- Bihar Cabinet Expansion Live: सम्राट कैबिनेट का विस्तार आज, सजा मंच, लोगों की भीड़ जुटना शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mangal Pandey, Samrat Cabinet, Bihar Cabinet Expansion, Samrat Chaudhary Cabinet Expansion, Surendra Mehta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com