विज्ञापन

3 कोइरी, 3 भूमिहार, 2 कुर्मी.. जानिए सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का जातीय समीकरण

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में आज सम्राट कैबिनेट का विस्तार किया गया. इस बार भी मंत्रिमंडल में जातीय समीकरणों का पूरा ख्याल रखा गया है. सवर्ण, ओबीसी, ईबीसी और दलित प्रतिनिधत्व का पूरा ख्याल रखा है.

3 कोइरी, 3 भूमिहार, 2 कुर्मी.. जानिए सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का जातीय समीकरण
निशांत कुमार भी बने सम्राट सरकार में मंत्री
  • बिहार में आज सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है
  • सम्राट कैबिनेट विस्तार में जातीय समीकरण का पूरा ख्याल रखा गया है
  • सवर्ण, ओबीसी, ईबीसी और दलित हर समुदाय से मंत्री बनाए गए हैं
नई दिल्ली:

बिहार में आज सीएम सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए. पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी समारोह में शामिल हुए. खास बात ये है कि नीतीश के बेटे निशांत कुमार को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. आज कुल 32 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. एनडीए के सभी साझेदारों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है. विधायकों की संख्या के अनुसार बिहार में कुल 36 मंत्री बन सकते हैं. आइए जानते हैं सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कैसे एनडीए ने जातीय समीकरण को साधा और किस जाति के कितने मंत्री हैं. 

बिहार का मंत्रिमंडल 
—————————
CM
सम्राट चौधरी - कोइरी 

डिप्टी CM 
विजय चौधरी - भूमिहार 
विजेंद्र यादव - OBC 

BJP 
1.राम कृपाल यादव - OBC 
2.केदार गुप्ता - कानू/ EBC 
3.नीतीश मिश्रा - ब्राह्मण 
4.मिथलेश तिवारी - ब्राह्मण 
5.रमा निषाद - EBC / मल्लाह 
6.विजय कुमार सिन्हा - भूमिहार 
7.दिलीप जायसवाल - EBC 
8.प्रमोद चंद्रवंशी - EBC 
9.लखेन्द्र पासवान - दलित 
10.संजय टाइगर- राजपूत 
11.इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र- भूमिहार 
12.नंद किशोर राम- दलित 
13.रामचंद्र प्रसाद - वैश्य/ OBC 
14. अरुण शंकर प्रसाद - सूढ़ी/ EBC
15. श्रेयसी सिंह - राजपूत 

JDU 
निशांत कुमार- कुर्मी/ OBC 
श्रवण कुमार - कुर्मी/ OBC 
अशोक चौधरी- दलित 
लेसी सिंह- राजपूत 
मदन सहनी- मल्लाह/ EBC 
सुनील कुमार- दलित 
जमा खान- अल्पसंख्यक 
भगवान सिंह कुशवाहा- कोइरी/ OBC 
शीला मंडल- धानुक / EBC 
दामोदर राउत - धानुक/ EBC 
बुलो मंडल- गंगोता/ EBC 
रत्नेश सदा- दलित

श्वेता गुप्ता - वैश्य/OBC 

LJP(R) 
संजय पासवान- दलित 
संजय सिंह - राजपूत 

हम 
संतोष मांझी- दलित 

आरएलएम
दीपक प्रकाश - कोइरी

पढ़ें, शपथ लेने के पहले पिता नीतीश कुमार से लिया निशांत ने आशीर्वाद, देखें तस्वीरें

पढ़ें, सम्राट मंत्रिमंडल से मंगल पांडे समेत बीजेपी ने 3 मंत्रियों का काट दिया पत्ता, जानें नाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Cabinet Expansion, Samrat Choudhary, Nishant Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com