विज्ञापन

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए BJP-JDU के 4-4 उम्मीदवारों का ऐलान, पवन सिंह, निशांत, संजय मयूख बने कैंडिडेट

बिहार विधान परिषद की नौ सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 18 जून को होंगे. इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद रिक्त हुई एक सीट पर उपचुनाव भी कराया जाएगा.

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए BJP-JDU के 4-4 उम्मीदवारों का ऐलान, पवन सिंह, निशांत, संजय मयूख बने कैंडिडेट
बीजेपी ने पवन सिंह को तो जेडीयू ने निशांत कुमार को उम्मीदवार बनाया है.
IANS
  • BJP ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए पवन सिंह और संजय मयूख सहित चार नामों का ऐलान किया है
  • JDU ने निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी और ललन प्रसाद को विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाया है
  • उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और मंत्री दीपक प्रकाश को भी उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है
पटना:

बीजेपी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी, पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया सेल के सह प्रमुख संजय मयूख को फिर से विधान परिषद भेजेगी. साथ ही भोजपुरी अभिनेता और सिंगर पवन सिंह को भी बीजेपी विधान परिषद भेज रही है. इस लिस्ट में अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित का भी उम्मीदवार के तौर पर नाम है.

Latest and Breaking News on NDTV

जेडीयू के विधान परिषद की लिस्ट में निशांत कुमार का भी नाम

बीजेपी के साथ जनता दल यूनाइटेड ने भी बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. जिसमें द्विवार्षिक चुनाव के लिए तीन उम्मीदवार लिस्ट में हैं. वहीं एक सीट पर उपचुनाव होना है, उस पर जेडीयू ने ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है.

वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पटना जिला से बिहार विधान परिषद के लिए उम्मीदवार बने हैं. साथ ही भारती मेहता जो कि मधुबनी जिले की हैं और शिवरानी देवी प्रजापति जो कि पश्चिमी चंपारण से हैं, उनको भी जेडीयू ने उम्मीदवार बनाया है. कुल मिलाकर जेडीयू ने दो महिला को बिहार विधान परिषद भेजने की तैयारी की है.
Latest and Breaking News on NDTV

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के नाम की भी चर्चा

इधर 18 जून को होने वाले विधान परिषद के चुनाव में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश के नाम को लेकर भी चर्चा है. हालांकि अभी तक उनके नाम की घोषणा नहीं हुई है. दीपक प्रकाश को मई में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले बिहार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था. नियमों के अनुसार, उन्हें बिहार विधानमंडल के किसी एक सदन का सदस्य बनना होगा.

इसे भी पढ़ें: ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने राजद से विधान परिषद चुनाव में मांगी एक सीट, क्या है गणित

इसे भी पढ़ें: NDA के लिए बिहार विधान परिषद चुनाव बड़ी चुनौती! ताकत-हिस्सेदारी और राजनीतिक प्रभाव की परीक्षा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Legislative Council Elections, Pawan Singh News, Bihar Legislative Council Candidate, Nishant Kumar Deepak Prakash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com