- NCP प्रमुख शरद पवार ने एनडीटीवी से कई मुद्दों पर की बात
- शरद पवार ने अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाने से नहीं किया इनकार
- कहा- अजित पवार के कदम के बारे में कभी ऐहसास नहीं था
महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में जारी उठापटक खत्म हो चुकी है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. कई नाटकीय घटनाक्रमों के बाद महाराष्ट्र में Congresss-NCP-शिवसेना के गठबंधन वाली सरकार बनी है और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनाए गए हैं. महाराष्ट्र में सरकार के गठन में एनसीपी प्रमुख शरद पवार की भूमिका अहम रही है. शरद पवार (Sharad Pawar) ने NDTV से महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर कई मुद्दे पर बात की. इस दौरान उन्होंने अपने भतीजे अजित पवार के बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले कदम के बारे में भी बात की. शरद पवार ने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि अजित पवार कुछ ऐसा काम करेंगे.
NDTV से बोले शरद पवार- जानता था अजित पवार- देवेंद्र फडणवीस में बात चल रही है लेकिन नहीं पता था कि...
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाने से नहीं किया इनकार
नाटकीय रूप से 72 घंटे के विद्रोह के बावजूद शरद पवार (Sharad Pawar) ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में अजित पवार (Ajit Pawar) को उप मुख्यमंत्री बनाने से इनकार नहीं किया. उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं कह सकता (कि वह उपमुख्यमंत्री होंगे या नहीं). इसके लिए सहयोगियों के साथ चर्चा करनी होगी, लेकिन बड़ी संख्या में पार्टी के सदस्यों का उनके प्रति पूरा सम्मान है, भले ही वे भाजपा (BJP) में जाने से नाखुश रहे हों.' यह देखते हुए भी कि अजित पवार पार्टी के लिए एक 'संकट' खड़ा कर सकते हैं, शरद पवार ने कहा कि उनके पार्टी से जाने का सवाल ही नहीं उठता है.
'अजित के उठाए कदम से हैरान था'
NCP प्रमुख ने कहा कि उन्हें पता था कि उनके भतीजे अजित पवार (Ajit Pawar) भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के साथ बातचीत कर रहे थे, लेकिन उन्हें इस बात का ऐहसास नहीं था कि वे कुछ ऐसा कदम उठाएंगे. शरद पवार ने कहा कि जब वह 23 नवंबर को सुबह 6:30 बजे अजित पवार को देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के साथ शपथ लेते हुए देख रहे थे, तो हैरान रह गए. उन्होंने कहा कि 'यह कहना बिल्कुल गलत है कि मेरी जानकारी के बिना ऐसा नहीं होता.'
PM नरेंद्र मोदी की पेशकश को सार्वजनिक कर शानदार चाल चली शरद पवार ने
'अजित पवार ने क्यों उठाया था ऐसा कदम'
शरद पवार ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि अजित पवार ने ऐसा कदम क्यों उठाया था. उन्होंने कहा कि NCP नेताओं की कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक चल रही थी और उस दौरान दोनों पक्षों के बीच जोरदार बहस हुई थी. अजित इस गरमागरम बहस से नाखुश थे. उन्होंने मेरे सहयोगी को कहा कि मैं नहीं समझ पा रहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन कैसे काम करेगा? इसके बाद वह बैठक को बीच में ही छोड़कर निकल गए थे. शरद पवार ने कहा कि हालांकि मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि वह बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना लेंगे.
Exclusive : सुप्रिया सुले बोलीं, '...मेरे पिता ने PM मोदी को विनम्रतापूर्वक 'न' कह दिया'
VIDEO: Exclusive: शरद पवार ने कैसे पलटा महाराष्ट्र का गेम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं