विज्ञापन

शरद पवार को अस्पताल में कराया गया भर्ती, मीटिंग बीच में छोड़ निकलीं सुप्रिया सुले

एनसीपी नेता शरद पवार की तबीयत खराब होने पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ दिन पहले भी पवार की तबीयत खराब हुई थी.

शरद पवार को अस्पताल में कराया गया भर्ती, मीटिंग बीच में छोड़ निकलीं सुप्रिया सुले
शरद पवार की तबीयत खराब
NDTV
मुंबई:

एनसीपी नेता शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने बताया कि डिहाइड्रेसन के कारण एनसीपी नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एनसीपी के जिला अध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता कर रही सुले पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी के बाद तुरंत अस्पताल के लिए निकल गईं. कुछ दिन पहले भी नियमित जांच के लिए शरद पवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

सुले ने सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी 

सुप्रिया सुले ने पिता शरद पवार की तबीयत खराब होने की जानकारी सोशल मीडिया पर भी बताया है. उन्होंने लिखा है कि बाबा को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, ऐसा लगता है उनको डिहाइड्रेसन हो गया है. उन्हें अब काम कम करना होगा और कम यात्रा करनी होगी. बाबा किसी की नहीं सुनते हैं. वो काम को बहुत प्यार करते हैं. आप सभी की चिंता के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.

गौरतलब है कि 85 वर्षीय पवार 5 नवंबर को भी ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसके कुछ घंटे पहले उन्हें पुणे के एक मल्टी-स्पेशलियटी स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी मिली थी. उस दौरान उनकी जांच के लिए उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

अस्पताल के एक डॉक्टर ने पत्रकारों को बताया था कि पवार को सांस और सीने के संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था. इससे पहले पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी मिली थी.  जहां उन्हें दो नवंबर को भर्ती कराया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharad Pawar, Supriya Sule, NCP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com