नवाब मलिक (Nawab Malik), महाराष्ट्र सरकार के ऐसे दूसरे मंत्री हैं, जिन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी ने पिछले 4 महीनों में गिरफ्तार किया है. मलिक पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) से संबंधित एक जमीन सौदे से जुड़े होने के आरोप हैं.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) अंडरवर्ल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है. जांच एजेंसी ने हाल ही में अंडरवर्ल्ड के खिलाफ मामले दर्ज करने के साथ कई जगहों पर छापे मारे थे. पिछले हफ्ते इस सिलसिले में दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को भी गिरफ्तार किया गया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने कहा कि कुछ सबूतों से पता चला है कि नवाब मलिक और दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों के बीच लेनदेन हुआ था.
ईडी ने नवाब मलिक को साउथ मुंबई के अपने दफ्तर लाने से पहले उनसे थोड़ी-बहुत पूछताछ की. पांच घंटे के लंबे सवाल जवाब के बाद मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया.
ईडी ने एक अधिकारी ने बताया, "वह (नवाब मलिक) टाल-मटोल करते हुए जवाब दे रहे थे और उन्होंने हमारे साथ जांच में सहयोग नहीं किया."
READ ALSO: 'लड़ेंगे, जीतेंगे...' : दाऊद इब्राहिम से जुड़े केस में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक गिरफ्तार
सूत्रों ने यह भी कहा कि नवाब मलिक से दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों के साथ कथित लेनदेन और भूमि सौदों को लेकर भी पूछताछ की गई थी. अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान नवाब मलिक द्वारा खरीदी गई संपत्ति से जुड़े कुछ सबूत सामने आए हैं.
पांच बार के विधायक नवाब मलिक शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. एनसीपी, शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार का हिस्सा है. इस सरकार में नवाब मलिक अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हैं.
मलिक भाजपा के सबसे मुखर आलोचकों में से हैं और हाल के महीनों में, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा की गई गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने केंद्र पर जमकर आरोप लगाए थे. उन्होंने एनसीबी और समीर वानखेड़े पर कई आरोप लगाए थे.
READ ALSO: नवाब मलिक : यूपी में पैदा होने के बाद महाराष्ट्र को बनाया कर्मभूमि, विवादों से रहा है नाता
ईडी के इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मलिक को परेशान किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ और केंद्रीय जांच एजेंसियों के 'दुरुपयोग' के खिलाफ बात की थी. पवार ने कहा, ‘‘उन्होंने कौन सा मामला खोला है? यह सीधी सी बात है. वे दाऊद का नाम लेते हैं, खासकर अगर कोई मुस्लिम कार्यकर्ता है (जिसके खिलाफ मामला खोला गया है) ... (संबंधित कार्यकर्ता और अंडरवर्ल्ड के बीच) कोई संबंध नहीं है , लेकिन यह किया जाता है.''
पिछले हफ्ते, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुंबई में दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के घर छापा मारा था. एजेंसी ने दाऊद के भांजे और पारकर के बेटे अलीशाह पारकर और छोटा शकील के गुर्गे सलीम कुरैशी से भी पूछताछ की थी.
वीडियो: NCP नेता नवाब मलिक को ED दफ्तर ले जाकर की गई पूछताछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं