- मुजफ्फरपुर में ईओडब्लू ने योजना और विकास विभाग के इंजीनियर नारद दास के ठिकानों पर छापेमारी की है
- नारद दास के आवास से 50 लाख रुपए नकद और सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं
- नारद दास पर आय से अधिक संपत्ति जमा करने का मामला दर्ज हुआ था, पटना से उसके खिलाफ सर्च वारंट जारी हुआ
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद दास के ठिकानों पर आर्थिक अपराध शाखा यानी कि ईओडब्लू ने छापेमारी की है. उसके आवास से 50 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं. नारद दास के 4 ठिकानों भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पटना , मुंगेर में छापेमारी चल रही है. उन पर आय से अधिक संपत्ति इकट्ठा करने का मामला दर्ज हुआ है. बता दें कि नारद दास योजना और विकास विभाग में एक्जीक्यूटिव इंजिनियर हैं.
इंजीनियर के घर से बड़ी संख्या में कैश के अलावा सोना भी मिला है. हालांकि सोना कितना है, ये जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. छापेमारी की तस्वीरों में नकदी के साथ गहनों के कई पर्स दिखाई दे रहे हैं.

NDTV फोटो
इंजीनियर पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज
ईडी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई ये कार्रवाई काजी मोहम्मदपुर थाना इलाके के नया टोला में राधिका अपार्टमेंट में की गई है. यह फ्लैट मुंगेर में योजना और विकास विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर नारद दास का बताया जा रहा है. नारद दास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद पटना से सर्च वारंट जार होने के बाद मुजफ्फरपुर में इंजीनियर के ठिकानों पर दबिश दी गई.
काली कमाई से फ्लैट खरीदने का शक
नारद दास मूल रूप से भागलपुर के तिलकामांझी का रहने वाला है. सूत्रों के मुताबिक, उस पर काली कमाई को लेकर मामला दर्ज हुआ है. शुरुआत जांच में पता चला है कि इंजीनियर ने अपनी इनकम से ज्यादा इनकम अर्जित की है. ये उनकी इनकम से करीब 64.93 प्रतिशत ज्यादा है. जांच एजेंसी को शक है कि मुजफ्फरपुर का यह फ्लैट भी उसने काली कमाई से ही खरीदा है. अब मामले की जांच चल रही है.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें-पूरे पंजाब में 12 घंटे चली रेड के बाद सीबीआई ने लिखा, कहीं कुछ नहीं मिला- CM भगवंत मान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं