विज्ञापन

कौन है आतंकी शब्बीर लोन जिसके निशाने पर था दिल्ली का लाल किला, ISI की मदद से भारत को दहलाने की थी प्लानिंग

LeT Terrorist Arrest News: शबीर अहमद लोन का संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से है.वह सीधे तौर पर लश्कर के सरगना हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी जैसे आतंकियों के संपर्क में रहा है.

कौन है आतंकी शब्बीर लोन जिसके निशाने पर था दिल्ली का लाल किला, ISI की मदद से भारत को दहलाने की थी प्लानिंग
let terrorist shabbir ahmed lone arrest
  • दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया हैॉ
  • शब्बीर अहमद लोन बांग्लादेश में बैठकर भारत विरोधी आतंकी मॉड्यूल चला रहा था और देश में हमले की साजिश रच रहा था
  • शब्बीर लोन ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर आतंकियों को भारत में छिपाया और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए संपर्क बनाए रखा
नई दिल्ली:

भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने वाले लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर शब्बीर अहमद लोन को आज दिल्ली की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है, शब्बीर पर देश के अलग-अलग कोनों में भारत विरोधी पोस्टर चिपकाने और बांग्लादेश में बैठकर देश विरोधी प्लानिंग रचने का आरोप है. शब्बीर को दिल्ली बॉर्डर पर गिरफ्तार किया है. आइए आपको बताते हैं कि ये शब्बीर लोन कौन है? 

देश का होकर देश के खिलाफ नापाक हरकत 

शब्बीर अहमद लोन जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के कंगन इलाके का रहने वाला एक संदिग्ध आतंकी है, जिसे हाल ही में आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड माना जा रहा है. यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से बनाया गया था और इसके तार बांग्लादेश तक जुड़े हुए हैं.

बांग्लादेश से ऑपरेट हो रहा था पूरा नेटवर्क 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने फरवरी 2026 में एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया था, जिसमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें से 7 बांग्लादेशी नागरिक थे, जो भारत में अवैध रूप से रह रहे थे और फर्जी आधार कार्ड के जरिए अपनी पहचान छिपा रहे थे. जांच में सामने आया कि यह पूरा नेटवर्क बांग्लादेश से ऑपरेट हो रहा था और इसका हैंडलर शब्बीर अहमद लोन था. यह मॉड्यूल भारत में बड़े आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था, जिसमें दिल्ली जैसे हाई-प्रोफाइल इलाकों को निशाना बनाने की योजना थी. 

लश्कर-ए-तैयबा और ISI से कनेक्शन

जांच एजेंसियों के मुताबिक,शब्बीर अहमद लोन का संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से है.वह सीधे तौर पर लश्कर के सरगना हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी जैसे आतंकियों के संपर्क में रहा है.इस मॉड्यूल को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से फंडिंग और समर्थन मिल रहा था.

जांच में सामने आया कि लोन बांग्लादेश से ऑपरेट करते हुए भारत में आतंकियों की भर्ती और ब्रेनवॉश करता था. अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को टारगेट कर उन्हें कट्टरपंथी बनाया जाता था.फर्जी दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड) बनवाकर उन्हें भारत में छिपाया जाता था.एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए संपर्क रखा जाता था.दिल्ली और अन्य शहरों में रेकी भी की गई थी.

यह भी पढ़ें- 

टल गया भारत में बड़ा आतंकी हमला

शबीर अहमद लोन को 2007 में दिल्ली पुलिस ने  हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था.उसे आर्म्स एक्ट के तहत सजा भी हुई थी. बाद में वह जमानत पर बाहर आया और देश छोड़कर बांग्लादेश चला गया. इसके बाद उसने वहां से फिर से आतंकी नेटवर्क को सक्रिय करना शुरू किया. जांच एजेंसियों का मानना है कि यह मॉड्यूल भारत में बड़े आतंकी हमलों की तैयारी कर रहा था.रेड फोर्ट जैसे संवेदनशील इलाकों को निशाना बनाने की योजना थी.समय रहते कार्रवाई से बड़ा हमला टल गया.

यह भी पढ़ें-  लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार, बांग्लादेश में बैठकर ISI के इशारे पर बनाया मॉड्यूल
 

यह भी पढ़ें-  दिल्ली दंगे के आरोपी शरजील इमाम का पैरोल खत्‍म, ब‍िहार से रवाना; चाचा हुए भावुक 

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lashkar E Taiaba, Shabbir Ahmed Lone, Isi Terrorist Arrest, Delhi Special Cell
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com