विज्ञापन

ग्रेनेड से लेकर रोबोटिक कार तक... आंतकियों के पास दिल्ली पुलिस को मिले खतरनाक हथियार को देखकर आप भी चौंक जाएंगे

दिल्ली पुलिस ने ISI से जुड़े 9 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर बड़े हमले की साजिश नाकाम की है. चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपियों के पास से ग्रेनेड, हथियार, विस्फोटक और रोबोटिक कार तक बरामद हुई है. उनका निशाना पावर प्लांट, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन थे.

ग्रेनेड से लेकर रोबोटिक कार तक... आंतकियों के पास दिल्ली पुलिस को मिले खतरनाक हथियार को देखकर आप भी चौंक जाएंगे
  • दिल्ली पुलिस ने आतंकियों के कब्जे से ग्रेनेड और विभिन्न खतरनाक हथियार बरामद किए हैं.
  • आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियारों में उन्नत रोबोटिक कार भी शामिल है जो विस्फोटक ले जाने में सक्षम है.
  • पुलिस ने इन हथियारों की बरामदगी के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और जांच तेज कर दी है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए ISI से जुड़े 9 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही इनके पास से बरामद हथियार और टेक्नोलॉजी देखकर जांच एजेंसियां भी चौंक गई हैं 

खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

स्पेशल सेल की छापेमारी में आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार, ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद किए गए हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ विस्फोटक पाकिस्तान से भेजे गए थे. सबसे चौंकाने वाली बरामदगी एक रोबोटिक कार की है, जिसका इस्तेमाल संभावित तौर पर विस्फोटक ले जाने या रिमोट के जरिए हमले को अंजाम देने के लिए किया जा सकता था. यह दिखाता है कि आतंकी पारंपरिक तरीकों के साथ नई तकनीक का भी इस्तेमाल कर रहे थे.

क्या था पूरा मॉड्यूल?

दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी राजधानी दिल्ली के साथ-साथ मुंबई और पंजाब समेत कई बड़े शहरों में हमले की साजिश रच रहे थे. इनका सीधा लिंक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ा है, जो भारत के अंदर ही लोगों को इस्तेमाल कर हमले करवाने की नई रणनीति पर काम कर रही थी. गिरफ्तार आरोपियों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं और इनके तार मुंबई अंडरवर्ल्ड तक जुड़े पाए गए हैं.

किन ठिकानों पर था निशाना?

आतंकी मॉड्यूल देश के बेहद संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की फिराक में था. इसमें पावर प्लांट, न्यूक्लियर प्लांट, बिजली घर, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जैसी हाई-वैल्यू लोकेशन शामिल थीं. अगर यह साजिश कामयाब होती, तो बड़ा नुकसान हो सकता था.

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी

ISI की नई चाल का खुलासा

जांच एजेंसियों के मुताबिक, ISI इस बार सीधे बाहर से आतंकियों को भेजने के बजाय भारत के अंदर मौजूद लोगों को ही भर्ती कर हमले करवाने की साजिश रच रही थी. इसका मकसद सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचना और हमले को आसानी से अंजाम देना था, लेकिन दिल्ली पुलिस की सतर्कता ने इस प्लान को नाकाम कर दिया.

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी

समय रहते की गई कार्रवाई से न सिर्फ 9 संदिग्ध आतंकी गिरफ्त में आए, बल्कि एक बड़े खतरे को भी टाल दिया गया. इस ऑपरेशन से साफ है कि अब आतंकी नेटवर्क तकनीक और लोकल नेटवर्क का मिलाजुला इस्तेमाल कर रहे हैं, जिस पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं.

लेखक के बारे में
img
Satyam Baghel
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Delhi Police Special Cell, Delhi Police Special Cell ISIS, ISIS, Terror Module Busted
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com