विज्ञापन

हरियाणा के पूर्व मंत्री की नई स्कॉर्पियो चोरी, बोले- प्रशासन पर भरोसा ही नहीं रह गया

Haryana News: रेवाड़ी में पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बावल की नई स्कॉर्पियो घर के बाहर से चोरी हो गई. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. पढ़िए देशराज की रिपोर्ट.

हरियाणा के पूर्व मंत्री की नई स्कॉर्पियो चोरी, बोले- प्रशासन पर भरोसा ही नहीं रह गया

हरियाणा के रेवाड़ी में पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बावल के घर के बाहर से उनकी नई स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी हो गई. घटना शहर के पॉश सेक्टर-3 इलाके में हुई, जहां चोरों ने पहले रेकी की और फिर रात 2 बजे गाड़ी का शीशा तोड़कर लॉक सिस्टम डिकोड कर गाड़ी ले उड़े. जसवंत सिंह बावल ने बताया कि उन्होंने करीब 10 महीने पहले काले रंग की स्कॉर्पियो (HR36AT8598) खरीदी थी. गाड़ी उनके नाम पर रजिस्टर्ड थी और वे इसे आमतौर पर घर के बाहर ही पार्क करते थे. सुबह उठकर जब उन्होंने गाड़ी नहीं दिखी तो घर के सीसीटीवी फुटेज चेक किए. इस मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस इलाके में छानबीन और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है.

घर के बाहर दिखी बिना नंबर वाली गाड़ी 

सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि एक बिना नंबर प्लेट वाली कार पहले उनके घर के बाहर से लेफ्ट जाती है. फिर 10 मिनट बाद राइट से आकर चक्कर लगाती है. इसके बाद एक चोर उतरता है, गाड़ी का शीशा तोड़ता है और कुछ ही मिनटों में स्कॉर्पियो लेकर फरार हो जाता है.

चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद.

चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद.

पूर्व मंत्री बोले- धमकी मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं

जसवंत सिंह बावल ने कहा, “ साल 2024 में मुझे धमकी भी मिली थी, जिसकी शिकायत पुलिस को की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब मेरी गाड़ी भी चोरी हो गई. प्रशासन पर भरोसा नहीं रह गया है.” उन्होंने बताया कि उनके घर के बाहर दो स्कॉर्पियो खड़ी थीं- एक काली और एक सफेद. चोरों ने काले कलर की नई स्कॉर्पियो को निशाना बनाया. 

जसवंत सिंह बावल के बारे में जानिए

जसवंत सिंह बावल ने साल 1996 में हरियाणा विकास पार्टी से बावल विधानसभा से चुनाव जीता. उन्हें चौधरी बंसीलाल सरकार में कैबिनेट में जगह मिली थी. उन्होंने कृषि, राजस्व, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य और सिविल एविएशन जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाले. बाद में उन्होंने निर्दलीय और कांग्रेस के टिकट पर भी चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली. फिलहाल वे कांग्रेस पार्टी में हैं.

यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार ने MLC और नितिन नवीन ने MLA पद से दिया इस्तीफा 


 

लेखक के बारे में
img
गौरव कुमार द्विवेदी
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaswant Singh Bawal Car Theft, Haryana Car Theft CCTV, Jaswant Singh Bawal Congress, Haryana Politics News, Haryana News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com