विज्ञापन

AC Blast: गर्मी में क्यों फट जाता है AC? 4 बड़ी गलतियां जो जानलेवा बन सकती हैं

AC Safety Tips: क्या आप भी ठंडी हवा पाने के लिए दिन-रात चला रहे हैं एसी, तो इन बातों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी.

AC Blast: गर्मी में क्यों फट जाता है AC? 4 बड़ी गलतियां जो जानलेवा बन सकती हैं
AC Safety Tips: एसी को ब्लास्ट होने से कैसे बचाएं.

Summer Lifestyle Safety Tips: देशभर में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में हम सभी चिलचिलाती गर्मी और तपन से बचने के लिए रात-दिन एसी, कूलर का सहारा ले रहे हैं. लेकिन हाल ही में एसी से जुड़ी कई खबरें आईं हैं जिसने चिंता बढ़ा दी है. पिछले कुछ समय से एसी फटने, एसी में ब्लास्ट होने वाली खबरें सामने आई हैं. ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर दीवार पर लगा एक शांत सा दिखने वाला एसी अचानक क्यों फट जाता है? क्या इसके पीछे कोई हमारी लापरवाहियां? अगर आप भी इन सभी सवालों के जवाब जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें. 

​आखिर क्यों होता है AC में धमाका?

​एसी फटने के पीछे कोई एक वजह नहीं होती, बल्कि कई छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं. ​

  1. गैस लीकेज और शॉर्ट सर्किट- एसी के अंदर जो रेफ्रिजरेंट (Gas) इस्तेमाल होती है, वो बेहद प्रेशर में होती है. अगर AC की पाइपलाइन में कोई लीकेज हो जाए और उसी वक्त वायरिंग में शॉर्ट सर्किट की वजह से एक छोटी सी चिंगारी भी निकले, तो गैस तुरंत आग पकड़ लेती है. कंप्रेसर के अंदर हाई प्रेशर होने की वजह से यह आग सीधे ब्लास्ट में बदल जाती है.
  2. ​लोकल पार्ट्स- कई बार हम थोड़े से पैसे बचाने के चक्कर में लोकल मैकेनिक से काम करवा लेते हैं और वह एसी में लोकल या सस्ते पार्ट्स डाल देता है. ये लोकल पार्ट्स ज्यादा लोड नहीं झेल पाते और गर्म होकर पिघल जाते हैं, जिससे ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है.
  3. ​लगातार एसी चलाना- गर्मी में एसी को बिना रुके 24-24 घंटे चलाया जाता है, तो उसका कंप्रेसर बुरी तरह ओवरहीट (Overheat) हो जाता है. लगातार हीटिंग की वजह से मशीन का सेफ्टी वाल्व फेल हो सकता है और धमाका हो सकता है.
  4. ​गंदगी और सर्विसिंग- क्या आप जानते हैं कि एसी के फिल्टर और कॉइल्स पर जमी धूल भी ब्लास्ट की वजह बन सकती है? जी हां! जब धूल की वजह से हवा का फ्लो रुक जाता है, तो कंप्रेसर को हवा को ठंडा करने के लिए दोगुनी ताकत लगानी पड़ती है. इससे कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है और वह फट सकता है.
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

एसी चलाते वक्त किन बातों का रखें ध्यान-

  • अगर आपका एसी चलते-चलते अचानक अजीब सी आवाजें करने लगे, या उसमें से जलने की बदबू आए, तो उसे तुरंत बंद कर दें. 
  • ​प्रोफेशनल इंजीनियर से ही एसी की सर्विसिंग करवाएं.
  • ​एसी के लिए हमेशा सही रेटिंग वाले स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करें. 
  • ​अगर एसी को लंबे समय तक चलाना है, तो बीच-बीच में उसे 1-2 घंटे का ब्रेक दे.  

 ये भी पढ़ें- गर्मी और भीड़ से दूर! वीकेंड के लिए बेस्ट हैं ये 6 ऑफबीट हिल स्टेशन

AC Blast Delhi News: AC को बम बनने से कैसे रोकें?

लेखक के बारे में
img
Anita Sharma
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AC Safety Tips, What Is The AC Blast Reasons, ​Garmi Mein Ac Ko Blast Hone Se Kaise Bachaye, ​AC Compressor Explosion Causes, ​AC Blast Warning Signs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com