विज्ञापन

लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार, बांग्लादेश में बैठकर ISI के इशारे पर बनाया मॉड्यूल

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज फिर एक बार आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए लश्कर कमांडर शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है. लोन पर बांग्लादेश में बैठकर ISI के इशारे पर लश्कर का मॉड्यूल तैयार करने का इल्जाम है.

लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार, बांग्लादेश में बैठकर ISI के इशारे पर बनाया मॉड्यूल
  • दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए लश्कर कमांडर शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है
  • शब्बीर अहमद लोन पर बांग्लादेश में बैठकर ISI के इशारे पर लश्कर का मॉड्यूल तैयार करने का आरोप है
  • इस गिरफ्तारी से आतंकवाद के खिलाफ दिल्ली पुलिस की सक्रियता और तत्परता उजागर होती है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

 दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज फिर एक बार आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए लश्कर कमांडर शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है. लोन पर बांग्लादेश में बैठकर ISI के इशारे पर लश्कर का मॉड्यूल तैयार करने का इल्जाम है. आतंकी शब्बीर को स्पेशल सेल ने दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया है. 

मेट्रो पोस्टर केस के आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड था 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया है. वह हाल ही में सामने आए 'मेट्रो पोस्टर केस' के आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड (हैंडलर) है. शब्बीर अहमद लोन को राजा और कश्मीरी के नाम से भी जाना जाता था. शब्बीर श्रीनगर के कंगन गांव का रहने वाला था. 

शब्बीर को पहली बार 2007 में स्पेशल सेल ने भारी मात्रा में हथियारों (AK-47 और ग्रेनेड) के साथ पकड़ा था.वह 2018 तक तिहार जेल में बंद रहा था. 2007 में गिरफ्तारी के समय उसके सीधे संबंध जमात-उद-दावा के चीफ और आतंकी हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी से थे. 

भारत के खिलाफ रच रहा था साजिश 

आतंकी शब्बीर के बारे में पता चला है कि वह पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद स्थित लश्कर कैंप से आतंकी ट्रेनिंग (दौरा-ए-आम और दौरा-ए-खास) ली है. वह वर्तमान में बांग्लादेश में रहकर भारत के खिलाफ लश्कर के ऑपरेशनों को चला रहा था. उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से फंडिंग और समर्थन मिल रहा था.उसका काम भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी युवाओं को आतंकी साजिशों के लिए भर्ती करना था.

 यह भी पढ़ें-  खतरनाक घटना के वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, चलती कार से बच्चे ने बाइक सवार पर फेंके गुब्बारे

 यह भी पढ़ें-  दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम का अलर्ट, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी, इस समय जाने से बचें
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com