विज्ञापन

कौन हैं UP के IPS अफसर अजय पाल शर्मा, जिन्होंने TMC उम्मीदवार से कहा- 'अच्छे से खबर लेंगे'

यूपी के आईपीएस अफसर अजय पाल शर्मा का टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को चेतावनी देते हुए वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है.

अजय पाल शर्मा का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी बवाल मच गया है.
  • आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को बंगाल चुनाव के दौरान दक्षिण 24 परगना में ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया गया है
  • अजय पाल शर्मा ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को समर्थकों द्वारा धमकाने की शिकायत पर चेतावनी दी थी
  • वीडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने चुनाव प्रक्रिया पर बीजेपी सरकार को कटाक्ष किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के आईपीएस अफसर अजय पाल शर्मा का तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार जहांगीर खान को चेतावनी देते हुए वीडियो सामने आने के बाद बवाल हो गया है. पश्चिम बंगाल में चुनाव के मद्देनजर अजय पाल शर्मा को दक्षिण 24 परगना जिले में तैनात किया गया है. इसी दौरान फाल्टा से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को चेतावनी देते हुए एक वीडियो सामने आया. 

वीडियो वायरल होने के बाद यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने ऑब्जर्वर के नाम पर रामपुर और संभल में टेस्ट किए हुए अपने एजेंट भेजे हैं लेकिन इनसे कुछ होने वाला नहीं.

अब अजय पाल शर्मा को लेकर सियासत भी गरमा गई है. अजय पाल शर्मा की बंगाल चुनाव के दूसरे फेज की वोटिंग में दक्षिण 24 परगना में ऑब्जर्वर के रूप में ड्यूटी लगाई गई है. दक्षिण 24 परगना ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का गढ़ है.

यह भी पढ़ेंः बंगाल में थम गया चुनावी शोर-मोदी या ममता में किसका जोर?

कौन हैं अजय पाल शर्मा?

अजय पाल शर्मा 2011 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अफसर हैं. उनकी छवि 'सिंघम' की तरह है. उन्हें 'यूपी का सिंघम' और 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' भी कहा जाता है. अजय पाल शर्मा अपने काम करने के तरीकों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं.

अजय पाल शर्मा का 26 अक्टूबर 1985 को पंजाब के लुधियाना में जन्म हुआ था. 19 दिसंबर 2011 को उनकी भर्ती हुई थी. पिछले साल जनवरी में ही उन्हें प्रमोट कर डीआईजी की रैंक दी गई है. वह अभी प्रायगराज में एसीपी के पद पर तैनात हैं.

आईपीएस बनने के साथ-साथ उन्होंने डेंटल साइंस की पढ़ाई भी की है और वह एक डॉक्टर भी हैं.

क्या है पूरा मामला?

दक्षिण 24 परगना में ऑब्जर्वर के रूप में तैनात होने के कुछ देर बाद ही अजय पाल शर्मा फाल्टा से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को सख्त चेतावनी देते नजर आए.

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जहांगीर खान के समर्थक लोगों को डरा रहे हैं. इस पर कार्रवाई करते हुए अजय पाल शर्मा सेंट्रल फोर्स के साथ सोमवार को जहांगीर खान के घर गए.

यहां पहुंचकर उन्होंने कहा, 'जहांगीर के घर वाले भी खड़े हैं. उसके बता देना कायदे से. ये बार-बार जो खबर आ रही है कि जहांगीर के लोग धमका रहे हैं तो फिर अच्छे से खबर लेंगे. फिर बाद में रोना और पछताना मत करना.'

यह भी पढ़ेंः दीदी से करीबी, सोशल मीडिया पर समर्थन, फिर बंगाल में अखिलेश ने ममता बनर्जी के पक्ष में प्रचार क्यों नहीं किया?
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com