विज्ञापन

DC vs RCB: DC vs RCB: कोहली हुए और 'विराट', रच दिया इतिहास, कारनामा करने वाले 19 साल में पहले बल्लेबाज बने

Virat kohli creates history: विराट कोहली ने आईपीएल में इतनी बड़ी लकीर खींच दी है, जिसकी ओर देखने भर से युवा बल्लेबाज एक बार को नर्वस हो जाएंगे

DC vs RCB: DC vs RCB: कोहली हुए और 'विराट', रच दिया इतिहास, कारनामा करने वाले 19 साल में पहले बल्लेबाज बने
Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru:
X: social media

Virat kohli creates history: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के इतिहास में उस मोड़ पर खड़े हैं, जहां वह कुछ भी करेंगे, तो कोई न कोई मानक उनसे चुंबक की तरह चिपक जाएगा. और कुछ ऐसा ही विराट के साथ सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ (DC vs RCB) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हुआ. चर्चा कोहली के विराट कारनामे को लेकर मैच से पहले ही उनके फैंस के बीच हो चली थी. और दिल्ली के कम स्कोर के बावजूद विराट ने फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए मेगा टूर्नामेंट के इतिहास में नौ हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. 

यह कारनामा बहुत बड़ा है!

आप सोचिए कि एक समय टेस्ट क्रिकेट में गावस्कर का दस हजार रनों का आंकड़ा कैसे लगता था, लेकिन इस दौर में विराट कोहली टी20 में धीरे-धीरे इसी ओर बढ़ रहे हैं. सोमवार को अपनी पारी आने से पहले नौ हजार रनों का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 11 रन की दरकार थी. और पावर-प्ले के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल की आखिरी गेंद पर कोहली ने सिंगल लेकर असाधारण उपलब्धि हासिल कर ली. इस आंकड़े के साथ ही कोहली सबसे ज्यादा रनों के मामले में और 'विराट' हो गए. उनके और दूसरे नंबर पर काबिज रोहित शर्मा के बीच अच्छा-खास अंतर है. चलिए नजर दौड़ा लीजिए कि फिलहाल आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाज कौन है.

IPL के टॉप-5 स्कोरर

मैच           पारी         रन

विराट       275              9012

रोहित       276             7183

धवन        222             6769

वॉर्नर       184              6565

राहुल       153             5580 

संक्षिप्त रिपोर्ट: बेंगलुरु ने दिल्ली को 9 विकेट से रौंदा

भुवनेश्वर कुमार (तीन ओवर में पांच रन पर तीन विकेट) और जोश हेजलवुड (3.3 ओवर में 12 रन पर चार विकेट) की कमाल की गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में सोमवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को 81 गेंद शेष रहते नौ विकेट से करारी शिकस्त दी. कैपिटल्स की पारी को 16.3 ओवर में 75 रन पर समेटने के बाद आरसीबी ने देवदत्त पडिक्कल (13 गेंद में नाबाद 34 रन) और विराट कोहली (15 गेंद में नाबाद 23 रन) की आक्रामक बल्लेबाजी से 6.3 ओवर में एक विकेट पर 77 रन बनाकर एकतरफा जीत दर्ज की. टीम ने आठ मैचों में यह छठी जीत दर्ज कर तालिका में दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत की, जबकि दिल्ली की यह आठ मैचों में पांचवीं हार है.आरसीबी ने इसके साथ ही आईपीएल इतिहास में गेंद के हिसाब से दूसरा सबसे तेज लक्ष्य हासिल कर मौजूदा सत्र में 18 अप्रैल को कैपिटल्स से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया.पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ दो विकेट पर 264 रन के साथ अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली कैपिटल्स टीम का यह आईपीएल में तीसरा सबसे कम स्कोर है. टीम के लिए अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 30 रन का योगदान दिया। उनके अलावा डेविड मिलर (19) और काइल जैमीसन (12) ही दहाई के आंकड़े में रन बना सके.
 

यह भी पढ़ें:  विराट कोहली का T-20 में तहलका, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com