विज्ञापन

VIDEO: हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया शाहिद, बोला- "अब कभी किसी हिंदू लड़की को हाथ नहीं लगाऊंगा"

कोल्हापुर में शाहिद समीर सनदी ने कई हिंदू लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बनाए, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

VIDEO: हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया शाहिद, बोला- "अब कभी किसी हिंदू लड़की को हाथ नहीं लगाऊंगा"
  • कोल्हापुर के शाहिद समीर सनदी ने कई हिंदू लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बनाकर रखे थे
  • शाहिद ने वीडियो में माफी मांगी और कहा कि अब वह किसी हिंदू लड़की के साथ गलत काम नहीं करेगा
  • पुलिस ने शाहिद को गिरफ्तार कर चार दिन की हिरासत में भेजा है, एक 20 वर्षीय लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोल्हापुर:

"मेरे कई हिंदू लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध थे. मैंने उनके अश्लील फोटो और वीडियो अपने फोन में रखे थे..." कोल्हापुर में लड़कियों का शोषण करने का एक मामला सामने आया है, जिसे लव जिहाद के एंगल से भी देखा जा रहा है. शाहिद समीर सनदी ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है. माफी मांगते हुए शाहिद ने एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए वायरल वीडियो में शाहिद कहता हुआ नजर आ रहा है कि आज के बाद किसी हिंदू लड़की को हाथ नहीं लगाऊंगा. पुलिस ने शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है.

शाहिद का कबूलनामा

शाहिद वीडियो में माफी मांगते हुए कह रहा है, "मेरा नाम शाहिद समीर सनदी है. मैं शिरोली ग्राम पंचायत के पास, कगले गली में रहता हूं. मेरे कई हिंदू लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध थे. मैंने उनके अश्लील फोटो और वीडियो अपने फोन में रखे थे. मैं अब उन सभी को डिलीट कर रहा हूं. सकल हिंदू समाज ने मुझे अच्छी तरह से समझा दिया है. अब से मैं किसी भी हिंदू महिला या लड़की के साथ ऐसा कोई गलत काम नहीं करूंगा. किसी‍ हिंदू लड़की को हाथ नहीं लगाऊंगा."

10 लड़कियों को बनाया शिकार 

शाहिद के खिलाफ एक 20 वर्षीय लड़की ने राजारामपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है. मामला हातकणंगले पुलिस को ट्रांसफर होते ही पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी शाहिद समीर सनदी को गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट ने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. शाहिद ने युवती के साथ अत्याचार कर उसका वीडियो बनाया और उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर किया था. हिंदुत्ववादी संगठनों ने दावा किया है कि आरोपी ने इस तरह से करीब 10 लड़कियों को अपना शिकार बनाया है. इस मामले को लेकर शहर में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. यौन उत्पीड़न और अश्लील वीडियो कांड के विरोध में आज कोल्हापुर का शिरोली गांव बंद है. इस घिनौने कृत्य के विरोध में आज शिरोली गांव के नागरिकों और विभिन्न संगठनों ने गांव बंद का आह्वान किया है. 

लड़कियों को लॉज में बुलाता और फिर...

शाहिद सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों को फंसाता था. सोशल मीडिया पर वह 18 से 22 साल की लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाता था. जब लड़कियां शाहिद के प्रेम जाल में फंस जाती थीं, तो वह उन्हें कोल्हापुर और शिरोली के लॉज में बुलाता था. यहां शाहिद लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाता था. शारीरिक संबंध बनाने से पहले शाहिद लॉज के कमरे में पहले से ही कैमरे लगाकर रखता था. ऐसे में हर लड़की की अश्‍लील वीडियो वो बनाकर अपने पास रखता था. इसके बाद वह ब्‍लैकमेलिंग का खेल खेलता था. इसके बाद लड़कियों का बार-बार शारीरिक शोषण किया जाता था. 

ये भी पढ़ें :- प्रेम जाल, अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग... 10 लड़कियों को शिकार बनाने का आरोपी शाहिद गिरफ्तार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com